फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: एक और हार फेर देगी ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पानी; जिम्बाब्वे की जीत से रोचक हुई सुपर-8 की जंग

Fri, 13 Feb 2026 04:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

T20 World Cup 2026 Group B Points Table : जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 विश्व कप 2026 में बड़ा उलटफेर कर दिया है। 2021 की टी20 विश्वकप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर  इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया पर सुपर-8 की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। उसे अब अपने सभी मैच जीतने होंगे। एक हार उनकी उम्मीदों पर पानी फेर सकती है। 
विज्ञापन
ग्रुप बी की अंक तालिका - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप-बी की तस्वीर अब पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक हो गई है। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। इस जीत के साथ न सिर्फ जिम्बाब्वे ने इतिहास दोहराया, बल्कि सुपर-8 की दौड़ को भी बेहद पेचीदा बना दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: टी20 विश्वकप 2026 का पहला बड़ा उलटफेर: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, 170 चेज नहीं कर सके कंगारू

ग्रुप-बी में बढ़ी हलचल
ग्रुप-बी की अंक तालिका पर नजर डालें तो श्रीलंका दो मैचों में दो जीत के साथ चार अंक लेकर शीर्ष पर काबिज है। मेजबान टीम ने अपने दोनों मुकाबलों में संतुलित प्रदर्शन किया है और उसका नेट रन रेट भी मजबूत है। दूसरी ओर जिम्बाब्वे ने भी दो मैचों में दो जीत दर्ज कर चार अंक हासिल कर लिए हैं। हालांकि नेट रन रेट के आधार पर वह दूसरे स्थान पर है, लेकिन मनोवैज्ञानिक बढ़त उसके पास है क्योंकि उसने मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए 'करो या मरो' की स्थिति
ऑस्ट्रेलिया की स्थिति अब नाजुक हो चुकी है। दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ उसके खाते में दो अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है। अगर टीम को सुपर-8 में जगह बनानी है तो अब उसे अपने बचे हुए सभी मुकाबले जीतने होंगे। खासकर श्रीलंका के खिलाफ होने वाला अगला मैच उसके लिए 'करो या मरो' जैसा होगा। उस मुकाबले में हार ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर सकती है।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: विश्वकप में चोट से जूझ रही टीमें, जिम्बाब्वे के टेलर और आयरलैंड के स्टर्लिंग टूर्नामेंट से बाहर
विज्ञापन

जटिल हुआ समीकरण
ग्रुप-बी में आयरलैंड और ओमान अब तक अपना खाता नहीं खोल सके हैं और क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। हालांकि, गणितीय रूप से वे अभी भी दौड़ में बने हुए हैं, लेकिन उन्हें बाकी सभी मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे और साथ ही अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा।

ऑस्ट्रेलिया के लिए राह आसान नहीं है। उसे न सिर्फ अपने सभी मैच जीतने होंगे, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी ताकि नेट रन रेट बेहतर हो सके। साथ ही उसे यह भी उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका या जिम्बाब्वे में से कोई एक टीम कम से कम एक मुकाबला हार जाए। अगर दोनों टीमें लगातार जीत दर्ज करती रहीं, तो ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर-8 का रास्ता लगभग बंद हो जाएगा।

जिम्बाब्वे की इस जीत ने ग्रुप-बी को 'ओपन ग्रुप' बना दिया है, जहां अब हर मुकाबला निर्णायक साबित हो सकता है। आने वाले दिनों में अंक तालिका में उलटफेर की पूरी संभावना है और यही टी20 विश्व कप 2026 को और भी रोमांचक बना रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें