टी20 विश्व कप 2026 में डेब्यू कर रही इटली को तगड़ा झटका लगा। कप्तान वेन मैडसन के कंधे में गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच से बाहर होना पड़ा। बता दें कि, सोमवार को इटली का सामना ग्रुप सी के मुकाबले में स्कॉटलैंड से हुआ। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेन्स में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए। जवाब में इटली की टीम 16.4 ओवर में सिर्फ 134 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।