फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup 2024: टी20 विश्व कप में रोहित से बेहतर है कोहली का रिकॉर्ड, जानें दोनों दिग्गजों के आंकड़े

Sat, 16 Mar 2024 03:34 PM IST
सोवित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

माना जा रहा है कि आईपीएल में किए गए प्रदर्शन के आधार पर ही अजित अगरकर की अगुआई वाली चयनसमिति इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन करेगी। कई अनुभवी खिलाड़ी अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप में रोहित-कोहली का प्रदर्शन - फोटो : ICC/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में भले ही आईपीएल 2024 को लेकर रोमांच चरम पर पहुंच चुका है, लेकिन क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें आईपीएल के ठीक बाद होने वाले टी20 विश्व कप पर भी टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि आईपीएल में किए गए प्रदर्शन के आधार पर ही अजित अगरकर की अगुआई वाली चयनसमिति इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन करेगी। युवा सहित कई अनुभवी खिलाड़ी अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता खेल के सबसे छोटे प्रारूप के लिए टीम में कितने सीनियर खिलाड़ियों को चुनते हैं।
विज्ञापन


भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे समय से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और इन दोनों पर एक बार फिर जिम्मेदारी रहेगी। रोहित और कोहली अलग शैली के बल्लेबाज हैं। रोहित 2007 में खेले गए पहले टी20 विश्व कप टीम का भी हिस्सा रहे थे और कोहली से पहले ही इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन पूर्व कप्तान कोहली का बल्ला टी20 विश्व कप में जमकर आग उगलता है और आंकड़ों पर नजर डालें तो कोहली इस टूर्नामेंट में रन बनाने के मामले में रोहित से काफी आगे हैं।

 

रोहित ने कोहली से ज्यादा टी20 विश्व कप खेले हैं
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अबतक कुल आठ टी20 विश्व कप खेल चुके हैं, जबकि कोहली पांच बार इस वैश्विक टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कोहली को पहली बार 2012 में टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया था और उस समय रोहित अपने करियर का चौथा टी20 विश्व कप खेलने उतरे थे। अपने पहले टी20 विश्व कप में कोहली ने 46.25 के औसत से 185 रन बनाए थे, जबकि उस समय रोहित के बल्ले से 41 के औसत से 82 रन निकले थे। 

टी20 विश्व कप में रोहित का प्रदर्शन
साल रन औसत स्ट्राइक रेट अर्धशतक
2007 88 - 144.3 01
2009 131 32.75 122.4 01
2010 84 84 155.6 01
2012 82 41 130.2 01
2014 200 40 123.5 02
2016 88 17.6 107.3 00
2021 174 34.8 151.3 02
2022 116 19.33 106.4 01

रनों के मामले में रोहित से आगे हैं कोहली
रोहित ने भले ही कोहली से ज्यादा टी20 विश्व कप खेले हों, लेकिन रन बनाने के मामले में कोहली का बल्ला भारतीय कप्तान से ज्यादा तेज है। कोहली ने अबतक खेले पांच टी20 विश्व कप में कुल 1141 रन बनाए हैं। वही, रोहित ने आठ विश्व कप मिलाकर 965 रन बनाए हैं। यहां तक कि अर्धशतक लगाने के मामले में भी कोहली रोहित से काफी आगे हैं। कोहली के बल्ले से टी20 विश्व कप में कुल 14 अर्धशतक निकले हैं, जबकि रोहित नौ बार पचासा जड़ सके हैं। 

कोहली की दावेदारी मजबूत
वनडे विश्व कप के बाद से ही इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि रोहित और कोहली क्या टी20 विश्व कप का हिस्सा होंगे? लेकिन कुछ दिनों पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान स्पष्ट किया था कि टीम रोहित की कप्तानी में टी20 विश्व कप में खेलेगी। हालांकि कोहली को लेकर अभी भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। जिस तरह कोहली का टी20 विश्व कप में प्रदर्शन रहा है, उसे देखते हुए कोहली की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। 

टी20 विश्व कप में कोहली का प्रदर्शन
साल रन औसत स्ट्राइक रेट अर्धशतक
2012 185 46.25 122.5 02
2014 319 106.33 129.2 04
2016 273 136.5 146.8 03
2021 68 34 100 01
2022 296 98.67 136.4 04
विज्ञापन

लंबे समय से टीम से बाहर हैं कोहली 
कोहली पारिवारिक कारणों से लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भी हिस्सा नहीं लिया था। कोहली का नाम शुरुआत में टेस्ट टीम के लिए घोषित किया गया था, लेकिन हैदराबाद में खेले गए शुरुआती टेस्ट से दो दिन पहले कोहली ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर पहले दो टेस्ट से नाम वापस ले लिया था। इसके बाद वह अगले तीन मैचों के लिए भी उपलब्ध नहीं रहे। इस बीच कोहली दूसरी बार पिता बने जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी। कोहली अब 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2024 से मैदान पर वापसी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें