फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: वेस्टइंडीज से हैं हार्दिक पांड्या? ब्रॉडकास्टर की इस बड़ी गलती ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, जानें

Tue, 04 Jun 2024 02:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई फैंस ने तो यहां तक कहा कि हार्दिक वाकई वेस्टइंडीज के हैं। हार्दिक के भाई क्रुणाल की एक क्लिप भी वायरल हो रही है, जिसमें वह हार्दिक की तुलना एक कैरेबियाई व्यक्ति से कर रहे थे।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC/T20 World Cup/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2024 में ब्रॉडकास्टर की एक भारी भूल ने सोशल मीडिया पर बहस का विषय छेड़ दिया है। दरअसल, वेस्टइंडीज और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेले गए मुकाबले में ब्रॉडकास्टर द्वारा स्कोरकार्ड दिखाया गया तो उसमें विंडीज के रोस्टन चेज की जगह हार्दिक पांड्या का चेहरा लगा हुआ था। रोस्टन उस मैच में नाबाद 42 रन की पारी खेलकर वेस्टइंडीज के लिए मैच विनर साबित हुए थे। सिर्फ रोस्टन नहीं, समरी में मौजूद हर खिलाड़ी की जगह हार्दिक का चेहरा था। पापुआ न्यू गिनी के गेंदबाजों की जगह भी हार्दिक का चेहरा था। फैंस मैच की टीमों की जगह हार्दिक पांड्या की तस्वीर देखकर हैरान रह गए। इस गलती के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर ब्रॉडकास्टर का जमकर मजाक बनाया है।
विज्ञापन

क्रुणाल का वीडियो हो रहा वायरल

कई फैंस ने तो यहां तक कहा कि हार्दिक वाकई वेस्टइंडीज के हैं। हार्दिक के भाई क्रुणाल की एक क्लिप भी वायरल हो रही है, जिसमें वह हार्दिक की तुलना एक कैरेबियाई व्यक्ति से कर रहे थे। यूट्यूब सीरीज 'व्हाट द डक' के सीजन-3 से ली गई क्लिप में क्रुणाल ने मजाक में कहा- अगर आप बचपन में हार्दिक की तस्वीर देखते तो आप सोचते कि यह बच्चा कैरेबियाई है, भारतीय नहीं है।

गांगुली का भी वीडिया हो रहा वायरल

हार्दिक पांड्या और वेस्टइंडीज के बारे में सौरव गांगुली ने पहले भी यूट्यूब पर 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' के एक एपिसोड में बात की थी। उन्होंने 2018 में एक वीडियो में कहा था, 'मैं हार्दिक पांड्या से एक दिन मिला था। ऐसा लग रहा था कि वह जमैका में जन्मे हैं। वह बड़ौदा से नहीं हो सकते।' हालांकि, हार्दिक को लेकर ब्रॉडकास्टर की भूल से उन्हें फायदा भी हुआ। फैंस हार्दिक के बारे में सकारात्मक बातें कर रहे हैं। आईपीएल 2024 में हार्दिक को मुंबई की कप्तानी सौंपे जाने के बाद से लगातार उनके बारे में नकारात्मक बातें हो रही थीं। हालांकि, अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

हार्दिक टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण

हार्दिक टी20 विश्व कप में भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन पर टीम इंडिया को संतुलन प्रदान करने की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भारत के वार्म-अप मैच में 23 गेंदों में 40 रनों की शानदार पारी खेली और एक विकेट भी लिया था। भारत पांच जून को न्यूयार्क में आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। वहीं, नौ जून को टीम इंडिया चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगी। भारतीय टीम दूसरी बार यह खिताब जीतने उतरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें