फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: विश्व कप के बीच WI क्रिकेट के अधिकारी ने मांगी भारत से मदद, टेस्ट क्रिकेट को लेकर कही यह बात

Sun, 16 Jun 2024 03:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ग्रेव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के स्तर पर तीन बड़े देशों (भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया) के बाहर भी इस प्रारूप को बचाने के लिए अधिक प्रयास करने की जरूरत है। आईसीसी के नौ प्रतिस्पर्धी पूर्ण सदस्यों में से केवल तीन बड़े सदस्य ही 2023-2025 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र में पांच मैचों की श्रृंखला खेलेंगे।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : PTI/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में खेले जाने वाले सभी मैच खेले जा चुके हैं। अब सुपर-8 के लिए सभी टीमें वेस्टइंडीज की तरफ कूच कर रही हैं। इस बीच क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉनी ग्रेव ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने बताया है कि टेस्ट क्रिकेट खतरे में हैं। ऐसे में भारत को नेतृत्वकर्ता के रूप में भूमिका निभानी चाहिए। ग्रेव ने टेस्ट क्रिकेट के प्रति भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की प्रतिबद्धता की सराहना की है।
विज्ञापन


ग्रेव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के स्तर पर तीन बड़े देशों (भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया) के बाहर भी इस प्रारूप को बचाने के लिए अधिक प्रयास करने की जरूरत है। आईसीसी के नौ प्रतिस्पर्धी पूर्ण सदस्यों में से केवल तीन बड़े सदस्य ही 2023-2025 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र में पांच मैचों की श्रृंखला खेलेंगे। तीन अन्य पूर्ण सदस्य आयरलैंड, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे  2019 में शुरू की गई चैंपियनशिप का कभी हिस्सा नहीं रहे हैं।

ग्रेव ने कहा, "भारत को नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभानी है। ताकत, प्रभाव और संसाधनों के मामले में वे अब नंबर एक बोर्ड हैं। उन्होंने जिस तरह से खेल के तीनों प्रारूपों को खेलना जारी रखा है, वह शानदार रहा है। टेस्ट क्रिकेट के प्रति उनकी प्रतिबद्धता मुझे नहीं लगता कि यह कभी इतनी मजबूत रही होगी जितनी अब है।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "आईसीसी द्वारा लिए जाने वाले प्रमुख निर्णयों में उनकी भूमिका काफी अहम रही है।। पिछले 12 महीनों में आईसीसी द्वारा हासिल की गई सबसे बड़ी चीजों में से एक में बीसीसीआई ने काफी समर्थन किया, जो कि क्रिकेट को ओलंपिक में वापस लाना है।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें