फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: जयवर्धने के बाद श्रीलंका के मुख्य कोच ने भी दिया इस्तीफा, विश्व कप में पहले राउंड से बाहर हुई थी टीम

Thu, 27 Jun 2024 03:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिल्वरवुड के कार्यकाल में, श्रीलंका ने महत्वपूर्ण जीत हासिल की, जिसमें 2022 का एशिया कप, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरी शामिल है। टीम 2023 के एशिया कप के फाइनल में भी पहुंची थी।
विज्ञापन
महेला जयवर्धने-क्रिस सिल्वरवुड - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2024 में अपने खराब प्रदर्शन के चलते टूर्नामेंट से बाहर हुई श्रीलंका की टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम के सलाहकार पद से हाल ही में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर महेला जयवर्धने ने इस्तीफा दिया था। अब टीम के श्रीलंकाई टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिाया है। इसकी जानकारी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) की तरफ से जारी किए गए बयान में दी गई। 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका - फोटो : ICC/T20 World Cup
सिल्वरवुड ने मुख्य कोच पद से दिया इस्तीफा
श्रीलंका के नेशनल क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज क्रिस सिल्वरवुड ने श्रीलंका के हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। सिल्वरवुड को अप्रैल 2022 में श्रीलंका क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। 

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका - फोटो : ICC/T20 World Cup
विश्व कप में श्रीलंका का खराब प्रदर्शन
श्रीलंका की टीम टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी। आईसीसी टूर्नामेंट में यह उसका सबसे खराब प्रदर्शन था। सिल्वरवुड ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय कोच होने का मतलब लंबे समय तक अपनों से दूर रहना है। अपने परिवार से सलाह लेने के बाद मैं भारी मन से घर लौटने और परिवार के साथ समय बिताने का फैसला ले रहा हूं। श्रीलंका क्रिकेट का हिस्सा रहना मेरे लिये फख्र की बात रही है। मैं काफी अच्छी यादें लेकर जा रहा हूं।"
विज्ञापन

महेला जयवर्धने-क्रिस सिल्वरवुड - फोटो : twitter
सिल्वरवुड का कार्यकाल
सिल्वरवुड के कार्यकाल में, श्रीलंका ने महत्वपूर्ण जीत हासिल की, जिसमें 2022 का एशिया कप, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरी शामिल है। टीम 2023 के एशिया कप के फाइनल में भी पहुंची थी। हालांकि, श्रीलंका की टीम हाल ही में हुए आईसीसी टूर्नामेंट्स, जिनमें 2022 और 2024 के दो टी 20 विश्व कप और 2023 का वनडे विश्व कप शामिल है, के नॉकआउट चरणों में पहुंचने में विफल रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें