हालांकि, सेमीफाइनल और फाइनल मैच से पहले आईसीसी ने यह नियम बदल दिया है। दोनों सेमीफाइनल मैच का नतीजा निकालने के लिए एक पारी में कम से कम 10 ओवर का खेल होना जरूरी है। अगर मैच की तय तारीख पर बारिश की वजह से किसी पारी में 10 ओवर का खेल नहीं हो पाता तो मैच वहीं रुक जाएगा और अगले दिन वहीं से मैच शुरू होगा। साल 2019 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में भी ऐसा ही हुआ था। बाकी के ओवर अगले किए जाएंगे और कम से कम 20 ओवर का खेल होने पर मैच का नतीजा निकाला जाएगा।
अगर बारिश की वजह से अगले दिन भी खेल नहीं हो पाता है या किसी पारी में 10 ओवर नहीं होते हैं तो मैच को रद्द कर दिया जाएगा और सुपर-12 स्टेज में अपने ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। सेमीफाइनल मैच में 20 से कम ओवर का मैच सिर्फ उसी स्थिति में होगा, जब कोई टीम 10 ओवर होने से पहले ही ऑल आउट हो जाए।
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए मेलबर्न पहुंची टीम इंडिया, प्लेन में कैमरामैन बना यह खिलाड़ी, VIDEO
फाइनल के लिए क्या है नियम?
फाइनल मैच में भी नतीजा निकालने के लिए एक पारी में कम से कम 10 ओवर का खेल जरूरी होगा। ऐसा नहीं होने पर अगले दिन बाकी ओवर किए जाएंगे। अगर तब भी 20 ओवर का खेल नहीं हो पाता है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, मैच टाई होने पर संयुक्त विजेता नहीं होंगे। इस स्थिति में तब तक सुपर ओवर होते रहेंगे, जब तक मैच का नतीजा नहीं निकल जाता।