फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: श्रीलंका को आज हर हाल में चाहिए जीत, यूएई से होगा मुकाबला, नामीबिया-नीदरलैंड में भी होगी भिड़ंत

Tue, 18 Oct 2022 09:53 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गीलॉन्ग (ऑस्ट्रेलिया)

सार

नीदरलैंड और नामीबिया की टीम अपने पहले मैच में जीत हासिल कर चुकी है। वहीं, श्रीलंका और यूएई को हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो वाला होगा।
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम यूएई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 वर्ल्ड कप का आज तीसरा दिन है। मंगलवार (18 अक्तूबर) को पहले राउंड के दो मुकाबले खेले जाएंगे। ग्रुप-ए में दिन का पहला मैच नीदरलैंड और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मुकाबला एशियाई चैंपियन श्रीलंका और यूएई के बीच खेला जाएगा। नीदरलैंड और नामीबिया की टीम अपने पहले मैच में जीत हासिल कर चुकी है। वहीं, श्रीलंका और यूएई को हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो वाला होगा। हारने वाली टीम टूर्नामेंट से करीब-करीब बाहर हो जाएगी।
विज्ञापन

नामीबिया बनाम नीदरलैंड
नामीबिया ने अपने पहले मैच में 2014 की चैंपियन टीम श्रीलंका को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। वह दो अंक और +2.750 नेट रनरेट के साथ ग्रुप ए में पहले स्थान पर है। एक और जीत उसे सुपर-12 के करीब पहुंचा देगी। वहीं, नीदरलैंड दो अंक और +0.097 नेट रनरेट के साथ दूसरे पायदान पर है। अगर वह यह मैच जीत लेता है तो उसके चार अंक हो जाएंगे। 

हेड टू हेड: दोनों टीमों के बीच अब तक दो अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले गए हैं। नीदरलैंड और नामीबिया ने एक-एक मैच जीते हैं।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: कौन हैं टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया जाने वालीं राजलक्ष्मी अरोड़ा, क्या है इनका रोल, जानें

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
नीदरलैंड:
विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडॉड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), रूलोफ वैन डेर मर्वे, टिम प्रिंगल, लोगन वान बीक, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन, तेजा निदामानुरु, ब्रैंडन ग्लोवर, शारिज अहमद, स्टीफन मायबर्ग, टिम वैन डेर गुगटेन।

नामीबिया: माइकल वैन लिंगेन, डिवान ला कॉक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, स्टीफन बार्ड, गेरहार्ड इरैस्मस (कप्तान), जान फ्रीलिंक, डेविड विसे, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, रूबेन ट्रम्पेलमैन, कार्ल बिरकेनस्टॉक, तांगेनी लुंगमेनी, लोहंड्रे लौवरेंस, पिक्की या फ्रांस।

नामीबिया बनाम नीदरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका बनाम यूएई
श्रीलंका और यूएई को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा। हारने पर दोनों टीमों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। श्रीलंका का पलड़ा इस मैच में भारी माना जा रहा है। उसके गेंदबाजों ने तो बेहतरीन प्रदर्शन किया था, लेकिन बल्लेबाजों ने टीम लुटिया डुबोई थी। यही हाल यूएई का भी रहा था। दोनों टीमों को अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना होगा।

हेड टू हेड: श्रीलंका और यूएई के बीच अब तक एक ही मैच खेला गया है। 2016 में लंकाई टीम ने यूएई को उस मुकाबले में 14 रन से हराया था।

ये भी पढ़ें: Shami IND vs AUS: 19वें ओवर तक डग आउट में बैठे थे शमी, छह गेंदों में 11 रन बचाने आए और पलट दिया पूरा मैच

दोनों टीमें इस प्रकार हैं: 
यूएई:
चिराग सूरी, मुहम्मद वसीम, काशिफ दाउद, वृति अरविंद (विकेटकीपर), जवर फरीद, बासिल हमीद, चुंदंगापोयिल रिजवान (कप्तान), अयान अफजल खान, कार्तिक मयप्पन, जुनैद सिद्दीकी, जहूर खान, अहमद रजा, आर्यन लकड़ा, अलीशान शराफू, साबिर अली।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, दनुष्का गुणथिलका, भानुका राजपक्षे, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, लाहिरु कुमारा, प्रमोद मदुशन, महीश तीक्षणा, दुष्मंता चमीरा, दिलशान मदुशंका, चारिथ चमीरा, जेफेरी वांडरसे।
विज्ञापन

आइए जानते हैं प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कितने बजे शुरू होंगे दोनों मैच?

नामीबिया और नीदरलैंड के बीच मैच भारतीय समानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं, श्रीलंका और यूएई के बीच मैच दोपहर 1:30 बजे से होगा।
 
दोनों मैच कहां खेले जाएंगे?
दोनों मुकाबले गीलॉन्ग में खेले जाएंगे।

टीवी पर कहां देख सकते हैं मुकाबले?
दोनों मुकाबले भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखे जा सकते हैं।

ऑनलाइन किस प्लेटफॉर्म पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग?
दोनों मैच ऑनलाइन डिज्नी+हॉटस्टार पर देखे जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें