फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: वर्ल्ड कप से पहले इरफान पठान का चौंकाने वाला बयान, अपनी प्लेइंग-11 से इन खिलाड़ियों को किया बाहर

Mon, 20 Jun 2022 11:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से दिनेश कार्तिक ने एक अलग ही छाप छोड़ी तो वहीं आवेश खान ने भी अपने प्रदर्शन से फैन्स का दिल जीत लिया। वहीं, इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे ऋषभ पंत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। बारिश की वजह से निर्णायक मैच यानी पांचवां टी-20 रद्द कर दिया गया। इस सीरीज के जरिये टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी है।

ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार भारतीय टीम के मनोबल को गिरा सकता था। हालांकि, जिस तरह से भारतीय टीम ने वापसी की और लगातार दो मैच जीतकर सीरीज को बराबर किया, वह काबिले तारीफ रहा। इस सीरीज के बाद कुछ खिलाड़ियों का वर्ल्ड कप टीम में चयन तय माना जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
कोच द्रविड़ और उमरान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से दिनेश कार्तिक ने एक अलग ही छाप छोड़ी तो वहीं आवेश खान ने भी अपने प्रदर्शन से फैन्स का दिल जीत लिया। वहीं, इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे ऋषभ पंत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। पंत की खराब बल्लेबाजी और खराब शॉट सिलेक्शन की वजह से उनकी काफी आलोचना भी हुई है। ऐसे में उनके टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
विज्ञापन

3 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा समय में कमेंट्री करने वाले इरफान पठान ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी पसंदीदा प्लेइंग-11 चुनी है। इसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। पठान ने अपनी प्लेइंग-11 में ऋषभ पंत को जगह नहीं दी है। वहीं, उन्होंने दिनेश कार्तिक को पंत की जगह टीम में शामिल किए जाने का समर्थन किया है। 

4 of 7
ऋषभ पंत और उमरान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
ओपनर के तौर पर पठान की पहली पसंद कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल होंगे। वहीं, उन्होंने नंबर तीन पर विराट कोहली को जगह दी है। पठान की टीम में चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव और पांचवें नंबर पर हार्दिक पंड्या को जगह मिली है। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर पठान ने ईशान किशन और पंत के ऊपर दिनेश कार्तिक को तरजीह दी है। पठान के मुताबिक छठे नंबर पर फिनिशर का रोल कार्तिक के लिए सही रहेगा।
विज्ञापन

5 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
ऑलराउंडर में हार्दिक के अलावा पठान ने रवींद्र जडेजा को भी जगह दी है। सातवें नंबर पर जडेजा बल्लेबाजी करते दिखेंगे। इसके अलावा स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर युजवेंद्र चहल को जगह दी है। तेज गेंदबाज के तौर पर पठान ने प्लेइंग-11 में हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया है। 
विज्ञापन

6 of 7
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत के अलावा इरफान पठान ने भारत की प्लेइंग इलेवन में उमरान मलिक को भी जगह नहीं दी है। इस साल टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है। इसका आगाज 16 अक्तूबर से होगा। भारतीय टीम अपने पहले मैच में 23 अक्तूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक - फोटो : BCCI
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इरफान पठान द्वारा चुनी गई टीम इंडिया की प्लेइंग-11-
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें