फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK T20: भारत के कप्तान कोच सब बदले तो पाकिस्तान में पांच बदलाव, जानें 2021 से कितनी बदलीं दोनों टीमें

Sun, 23 Oct 2022 07:45 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

2021 टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के मैच के बाद दोनों टीमों में काफी बदलाव हुए हैं। पाकिस्तान की टीम से शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज जैसे दिग्गज बाहर हो चुके हैं। वहीं, भारतीय टीम में दिनेश कार्तिक की वापसी हुई है। 
 
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ है। दोनों टीमें लगभग एक साल बाद फिर टी20 विश्व कप में आमने-सामने हैं। हालांकि, एक साल के अंदर ही दोनों टीमों में काफी बदलाव आए हैं। भारतीय टीम में छह बदलाव हुए हैं, जबकि पाकिस्तान की टीम में पांच बदलाव हुए हैं। खास बात यह है कि भारत के कप्तान और कोच भी इस दौरान बदल गए हैं। वहीं, पाकिस्तान के कप्तान और कोच दोनों नहीं बदले हैं। 
विज्ञापन





2021 में जब दोनों टीमों का मैच हुआ था, तब विराट कोहली भारत के कप्तान थे और कोच रवि शास्त्री थे। अब भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है और राहुल द्रविड़ टीम के कोच बन गए हैं। इसके अलावा टीम में छह बदलाव हुए हैं। जडेजा बुमराह जैसे खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हैं, जबकि खराब फॉर्म की वजह से ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती को टीम से बाहर कर दिया गया है। 

T20 WC: उथप्पा ने सेमीफाइनल के लिए चार टीमें चुनीं, भारत को किया बाहर, जानें कुंबले समेत सात दिग्गजों की राय

टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम में बदलाव 
  • कप्तान पहले कोहली थे अब रोहित हैं
  • कोच पहले रवि शास्त्री थे अब राहुल द्रविड़ हैं

ये खिलाड़ी अंदर आए
  1. दीपक हुड्डा
  2. अक्षर पटेल
  3. दिनेश कार्तिक
  4. युजवेन्द्र चहल
  5. हर्षल पटेल
  6. अर्शदीप सिंह

IND vs PAK T20 Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानें कब और कैसे देख पाएंगे मैच

ये खिलाड़ी बाहर हुए
  1. रवींद्र जडेजा
  2. वरुण चक्रवर्ती
  3. जसप्रीत बुमराह
  4. राहुल चाहर
  5. शार्दुल ठाकुर (अब स्टैंडबाय में हैं)
  6. ईशान किशन
श्रेयस अय्यर दोनों बार रिजर्व खिलाड़ी में शामिल रहे

T20 WC VIDEO: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 'सुपरमैन' बना यह कीवी खिलाड़ी, तीन सेकेंड हवा में रहकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच

टीम इंडिया के खिलाड़ी कोचिंग स्टाफ के साथ - फोटो : twitter@bcci
2022 विश्व कप में भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

रिजर्व खिलाड़ी: मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर।

2021 वर्ल्डकप में भारत की टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।

रिजर्व खिलाड़ीः श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर।

IND vs PAK Melbourne Weather: मेलबर्न में कभी धूप तो कभी बारिश, भारत-पाकिस्तान मैच के समय ऐसा रह सकता है मौसम

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान की टीम में बदलाव 
पाकिस्तान की टीम में पिछले एक साल में पांच बदलाव हुए हैं। मोहम्मद हफीज संन्यास ले चुके हैं और शोएब मलिक लंबे समय से टीम से बाहर हैं। सरफराज अहमद, हसन अली और इमाद वासिम जैसे खिलाड़ी खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर हो चुके हैं। हालांकि, पाकिस्तान की कोर टीम पहले के समान है। सिर्फ मध्यक्रम में अनुभवी खिलाड़ियों की जगह युवा चेहरों को मौका दिया गया है। 

ये खिलाड़ी आए
  1. इफ्तिखार अहमद
  2. खुशदिल शाह (पहले रिजर्व खिलाड़ी में थे)
  3. मोहम्मद हसनैन
  4. नसीम शाह
  5. शान मसूद

T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, डेवोन कॉनवे ने इस मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे

ये खिलाड़ी बाहर हुए
  1. हसन अली
  2. इमाद वासिम
  3. मोहम्मद हफीज
  4. सरफराज अहमद
  5. शोएब मलिक
शाहनवाज दहानी दोनों बार रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल रहे। 

Ravindra Jadeja: राजा की वेशभूषा में नजर आए रवींद्र जडेजा, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा- स्वाभिमान

विज्ञापन

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
2022 टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद। 

रिजर्व खिलाड़ी: उस्मान कादिर, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी।

2021 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रउफ, हसन अली, इमाद वसीम, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, सरफराज अहमद और शाहीन शाह अफरीदी।

रिजर्व खिलाड़ीः खुशदिल शाह, शाहनवाज दहानी और उस्मान कादिर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें