फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK T20: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या के कंधे में लगी चोट, स्कैन के लिए ले जाया गया हॉस्पिटल

Mon, 25 Oct 2021 01:04 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

रविवार को टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए। वह अब न्यूजीलैंंड के खिलाफ मैच में खेलेंगे या नहीं इस कोई बयान नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या रविवार को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए। उनके दाहिने कंधे में चोट लगने के बाद उन्हें स्कैन के लिेए अस्पताल ले जाया गया। हार्दिक की चोट कितनी गंभीर है, वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलेंगे या नहीं अभी इस पर कोई बयान नहीं दिया गया है। हार्दिक पाकिस्तान के खिलाफ 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हैरिस रऊफ ने अपना शिकार बनाया। 28 वर्षीय हार्दिक चोट लगने के बाद मैदान पर फील्डिंग करने नहीं आए। अगर उनकी चोट गंभीर हुई तो यह विराट की टीम इंडिया के लिए काफी चिंताजनक बात होगी। टी-20 विश्व कप में हार्दिक को फिनिशर की भूमिका सौंपी गई है। रविवार को दुबई में खेले गए टी-20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया।

विज्ञापन

बीसीसीआई ने दी जानकारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मीडिाय टीम के मुताबिक, हार्दिक पांड्या को बल्लेबाजी के दौरान दाहिने कंधे में चोट लगी, वह स्कैन के लिए गए हैं। भारत को अब अगला मैच 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। 

भारत ने बनाए 151 रन

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 151 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने 57 और ऋषभ पंत ने 39 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए। पाकिस्तान की तरफ से मारक गेंदबाजी करते हुए शाहीन शाह अफरीदी ने तीन विकेट झटके। उन्होंने अपने पहले दो ओवर में रोहित शर्मा और केएल राहुल का विकेट लिया। 

पाकिस्तान ने दी 10 विकेट से शिकस्त

जीत के लिए 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 17.5 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने इस मुकाबले में भारत को 10 विकेट से शिकस्त दी। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 79 और बाबर आजम 68 रन बनाकर नाबाद रहे। 
विज्ञापन

विश्व कप में पहली बार जीता पाकिस्तान

भारत के खिलाफ विश्व कप मैच में यह पाकिस्तान की पहली जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान से लगातार 12 विश्व कप मैच जीते थे। टी-20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक छह मुकाबले खेले गए हैं जिनमें पांच मैच भारत ने जीते जबकि एक मैच पाकिस्तान जीतने में सफल रहा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें