बीसीसीआई ने दी जानकारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मीडिाय टीम के मुताबिक, हार्दिक पांड्या को बल्लेबाजी के दौरान दाहिने कंधे में चोट लगी, वह स्कैन के लिए गए हैं। भारत को अब अगला मैच 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है।
भारत ने बनाए 151 रन
पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 151 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने 57 और ऋषभ पंत ने 39 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए। पाकिस्तान की तरफ से मारक गेंदबाजी करते हुए शाहीन शाह अफरीदी ने तीन विकेट झटके। उन्होंने अपने पहले दो ओवर में रोहित शर्मा और केएल राहुल का विकेट लिया।
पाकिस्तान ने दी 10 विकेट से शिकस्त
जीत के लिए 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 17.5 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने इस मुकाबले में भारत को 10 विकेट से शिकस्त दी। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 79 और बाबर आजम 68 रन बनाकर नाबाद रहे।
विश्व कप में पहली बार जीता पाकिस्तान
भारत के खिलाफ विश्व कप मैच में यह पाकिस्तान की पहली जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान से लगातार 12 विश्व कप मैच जीते थे। टी-20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक छह मुकाबले खेले गए हैं जिनमें पांच मैच भारत ने जीते जबकि एक मैच पाकिस्तान जीतने में सफल रहा।