फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2021: गौतम गंभीर ने की धोनी की तारीफ, बोले- उनका अनुभव टीम इंडिया के काम आएगा

Tue, 19 Oct 2021 06:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

T20 World Cup 2021: पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी धोनी की तारीफ की है। उनका मानना है कि धोनी के ड्रेसिंग रूम में रहने से टीम को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
एमएस धोनी और गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 विश्व कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। भारतीय फैंस इस साल विराट कोहली एंड कंपनी को ट्रॉफी उठाते देखना चाहते हैं। टीम इंडिया के कई खिलाड़ी फॉर्म में भी हैं और इससे अच्छा मौका टीम के लिए नहीं हो सकता। वहीं, इस साल जो टीम के साथ सबसे अच्छी चीज है, वह ये है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बतौर मेंटर टीम के साथ मौजूद हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया तीन आईसीसी ट्रॉफी उठा चुकी है। 
विज्ञापन


गंभीर ने की धोनी की तारीफ
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी धोनी की तारीफ की है। उनका मानना है कि धोनी के ड्रेसिंग रूम में रहने से टीम को काफी फायदा होगा। गंभीर ने कहा कि धोनी के पास ट्रॉफी जीतने का अनुभव है और टीम इंडिया के लिए प्रेशर वाली स्थिति में वह काम आएंगे। धोनी ने 2007 में पहले टी-20 विश्व कप में भारत को चैंपियन बनाया था।

धोनी युवा खिलाड़ियों की मदद करेंगे
एक टीवी शो के दौरान गंभीर ने कहा- धोनी पहली बार विश्व कप खेल रहे खिलाड़ियों को अपना अनुभव बता सकते हैं। यह बेहद महत्वपूर्ण होगा। विश्व कप खेलना और आईपीएल खेलना दो अलग चीजें हैं। इसलिए नए खिलाड़ियों को एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है, जो पहले भी विश्व कप खेल चुका है। जो नए खिलाड़ियों को सही बात बता सके। धोनी नए खिलाड़ियों को यही अनुभव बताएंगे।
विज्ञापन


धोनी की टीम सीएसके चैंपियन बनी
धोनी ने हाल ही में आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को चौथी बार चैंपियन बनने में मदद की थी। इसके बाद 40 साल के धोनी टीम इंडिया में बतौर मेंटर जुड़े हैं। इस पद के लिए वह बीसीसीआई से कोई फीस भी नहीं ले रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वार्म अप मैच के दौरान भी वह ड्रेसिंग रूम में दिखे थे। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें