फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jasprit Bumrah: 'बुमराह फरारी हैं, कोई आम कार नहीं, जिसे कहीं भी ले जा सकें', पाक क्रिकेटर ने क्यों कहा ऐसा?

Fri, 30 Sep 2022 06:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

डेथ ओवर में रन लुटाने की समस्या से जूझ रहे भारत को बुमराह से ही सबसे ज्यादा उम्मीदें थीं। बुमराह ही एकमात्र गेंदबाज हैं जिनकी डेथ ओवर में इकोनॉमी शानदार रही है। टी20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में उनके नहीं होने से भारत की ट्रॉफी की उम्मीदों को झटका लग सकता है।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम को उस समय बड़ा झटका लगा जब जसप्रीत बुमराह के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की खबरें सामने आईं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि बुमराह कितने समय के लिए टीम इंडिया से बाहर हुए हैं। माना जा रहा है कि उन्हें पूरी तरह से फिट होने में पांच से छह महीने का समय लग सकता है। बुमराह को बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर है।
विज्ञापन

बुमराह से थी उम्मीदें

डेथ ओवर में रन लुटाने की समस्या से जूझ रहे भारत को बुमराह से ही सबसे ज्यादा उम्मीदें थीं। बुमराह ही एकमात्र गेंदबाज हैं जिनकी डेथ ओवर में इकोनॉमी शानदार रही है। टी20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में उनके नहीं होने से भारत की ट्रॉफी की उम्मीदों को झटका लग सकता है। इससे पहले रवींद्र जडेजा भी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं। यह पहली बार नहीं है जब बुमराह की पीठ ने उन्हें टीम से साइडलाइन किया है। 2019 में बुमराह इसी चोट के कारण कई महीनों तक टीम इंडिया से बाहर रहे थे। 
 

एशिया कप से पहले भी चोटिल हुए बुमराह

जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में हुए एशिया कप से पहले भी यही समस्या सामने आई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से उन्होंने टीम में वापसी की और दो ही मैच खेलकर वह फिर से चोटिल हो गए। स्ट्रेस फ्रैक्चर एक ऐसी चीज है जिसके लिए सर्जरी की आवश्यकता नहीं होती है और आराम ही इसे ठीक करने का एकमात्र तरीका है। हालांकि, भारत के शेड्यूल और बुमराह की जरूरत को देखते हुए यह कहा नहीं जा सकता कि उन्हें आराम कैसे मिलेगा।

सलमान बट ने चोट पर तंज कसा

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने बुमराह की चोट पर तंज कसा है। उन्होंने भारतीय टीम को चेतावनी जारी कर तेज गेंदबाज को मैचों के बीच आराम देने की सलाह दी है। हालांकि, उनकी सलाह इस लिए गलत है क्योंकि बुमराह को समय-समय पर आराम दिया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद बुमराह को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के दौरे से आराम दिया गया था। इसके बावजूद बुमराह अनफिट हुए। बट ने तंज कसते हुए बुमराह की तुलना कुछ लग्जरी कारों से की है। बट ने कहा कि बुमराह कोई 'आम कार' नहीं हैं, जिसे हर दिन 'सड़कों' पर उतारा जा सके।

'भारत को बुमराह को लेकर सोच-विचार करना होगा'

जसप्रीत बुमराह, सलमान बट और शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
बट ने कहा- बुमराह का एक्शन ऐसा है कि यह उनकी पीठ पर बहुत अधिक प्रेशर पड़ता है। वह तीनों प्रारूप खेलते हैं और फिर आईपीएल भी है, जो एक लंबा टूर्नामेंट है। इसलिए, भारत को चुनना होगा। बुमराह एक 'फरारी' की तरह हैं या एक 'एस्टन मार्टिन' या एक 'लेम्बोर्गिनी'। ये लग्जरी कारें हैं जिनके पास स्पीड है। इन्हें 'वीकेंड कार' कहा जाता है। ये आपकी रोजमर्रा की टोयोटा कोरोला नहीं हैं, जिन्हें हर जगह चलाया जा सकता है या कोई भी इसे खरोंच दे और इससे कोई फर्क नहीं पड़े। वीकेंड की कारें सिर्फ वीकेंड पर चलती हैं। बुमराह जैसे तेज गेंदबाज को सावधानी बरतने की जरूरत है। हर मैच में उन्हें न खिलाएं।

युवा गेंदबाजों के लिए बेहतरीन मौका

बट ने बताया कि बुमराह की चोट भारत के लिए नए तेज गेंदबाजों को मौका देने का शानदार अवसर हो सकता है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का मानना है कि दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी को सामने आना चाहिए और मौके का भरपूर फायदा उठाना चाहिए। 
विज्ञापन

'अगला बुमराह कौन होगा, ये देखने वाली बात'

जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
बट ने कहा- बुमराह क्वालिटी बॉलर हैं। वह अनुभवी हैं, मैच विजेता हैं, मिडिल और डेथ ओवरों में गेंदबाजी कर सकते हैं। यही वजह है कि उन पर प्रेशर पड़ता है। उनकी कमी टीम इंडिया को जरूर खलेगी। हालांकि, यह निर्भर करता है कि भारत इस स्थिति को कैसे देखता है। भारत के युवा गेंदबाजों के लिए यह आगे बढ़ने का एक बेहतरीन मौका है। बुमराह जब फिटनेस हासिल करेंगे, तो वह प्लेइंग इलेवन में लौटेंगे, लेकिन तब तक 'बुमराह' कौन बनता है, यह देखा जाना बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें