फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: अश्विन के मुरीद हुए कोहली, पाक के खिलाफ जीत के बाद कहा- उसने दिमाग के ऊपर एक्स्ट्रा दिमाग लगाया...

Mon, 24 Oct 2022 07:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

मैच के बाद कोहली भावुक हो गए थे और इस पारी को अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ पारी बताया था। साथ ही फैन्स को समर्थन के लिए धन्यवाद भी कहा था। कोहली ने यह भी बताया कि आखिरी ओवर में उनके दिमाग में क्या चल रहा था और किस प्रकार विकेट गिरने के बावजूद टीम इंडिया जीतने में कामयाब रही।
विज्ञापन
जीत के बाद अश्विन और कोहली के रिएक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने रविवार को पाकिस्तान को सुपर-12 के मुकाबले में चार विकेट से हरा दिया। इस रोमांचक मुकाबले में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। एक वक्त तो ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया यह मैच हार जाएगी, लेकिन विराट कोहली की साहसिक पारी, हार्दिक पांड्या की दमदार बल्लेबाजी और रविचंद्रन अश्विन की सूझबूझ ने भारत को जीत दिलाई। कोहली ने 53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली और उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। 
विज्ञापन

मैच के बाद कोहली भावुक हो गए थे और इस पारी को अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ पारी बताया था। साथ ही फैन्स को समर्थन के लिए धन्यवाद भी कहा था। कोहली ने यह भी बताया कि आखिरी ओवर में उनके दिमाग में क्या चल रहा था और किस प्रकार विकेट गिरने के बावजूद टीम इंडिया जीतने में कामयाब रही। कोहली ने कहा- जब छह गेंदों में 16 रन चाहिए और दो गेंदों में दो रन बन गए तो लोग रिलैक्स या ओवरएक्साइटेड भी हो जाते हैं कि अब तो बन गए। इसके बाद दिनेश कार्तिक रन आउट हो गए।

दरअसल, आखिरी एक ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे और मोहम्मद नवाज की पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या (40 रन) आउट हो गए थे। उनके आउट होने पर दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने दूसरी गेंद पर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर कोहली ने दो रन लिए। चौथी गेंद पर कोहली ने छक्का लगाया और इसे अंपायर ने नो बॉल करार दिया। अगली गेंद नवाज ने वाइड फेंकी और फ्री हिट जारी रहा। इसकी अगली गेंद पर कोहली ने बाई में तीन रन लिए। पांचवीं गेंद पर कार्तिक आउट हो गए। तब दो गेंदों पर दो रन चाहिए थे और कार्तिक के आउट होते ही इक्वेशन एक गेंद पर दो रन का रह गया।


अश्विन ने वाइड जाने दिया था

कोहली ने कहा- अश्विन जब बैटिंग के लिए आए तो मैंने उनसे कहा कि कवर के ऊपर से शॉट लगाकर देखना, लेकिन अश्विन ने दिमाग के ऊपर एक्स्ट्रा दिमाग लगाया। यह बहुत ही साहसिक फैसला था और वह इनसाइड द लाइन आए और वाइड करवा दी। इसके बाद तो हालात ऐसे थे कि अगर गेंद गैप में गई तो हम मैच जीत जाएंगे और वैसा ही हुआ। 
विज्ञापन

अश्विन ने आखिरी गेंद पर मिड ऑफ के ऊपर से शॉट लगाया और एक रन लिया। भारत ने आखिरी गेंद पर चार विकेट रहते मैच जीत लिया। भारतीय टीम की यह टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर छठी जीत रही। दोनों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सात मुकाबले हुए हैं। अब टीम इंडिया 27 अक्तूबर को नीदरलैंड के खिलाफ मैच खेलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें