टी20 वर्ल्ड कप ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उसने कोहली की पारी के बड़े शॉट्स को दिखाया है। अगर आपने कोहली के बड़े शॉट्स को नहीं देखा या उसे दोबारा देखना चाहते हैं तो यहां देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: मेलबर्न में राष्ट्रगान के दौरान भावुक हुए रोहित शर्मा, आंखों से छलके आंसू, देखें वीडियो
कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से टीम इंडिया को ऐसी जीत दिलाई कि हर कोई जश्न मनाने लगा। मेलबर्न में आतिशबाजियां हुईं। भारत में लोग सड़कों पर नाचने लगे। यहां तक कि शांत खिलाड़ियों की सूची में शामिल टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ भी पूरे जोश में दिखाई दिए। यह कोहली की पारी का ही जादू था कि महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर स्टेडियम में नाचने लगे।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: अर्शदीप ने लिया बदला, खराब प्रदर्शन पर लोगों ने कहा था 'खालिस्तानी', अब पाकिस्तान पर बरपाया कहर
कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 159 रन पर रोक दिया। जवाब में भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। कोहली के अलावा हार्दिक पांड्या ने 37 गेंद पर 40 रन बनाए। अश्विन ने अपने करियर का सबसे यादगार एक रन बनाया।