अपनी मां के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने वाले नटराजन
- फोटो : ट्विटर
तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी नट्टू भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने छह विकेट लिए थे। भारत ने वह श्रृंखला 2-1 से जीती। वैसे तो इस मुकाम तो पहुंचने के लिए नटराजन की लंबी तपस्या है, लेकिन आईपीएल में दमदार खेल के बाद ही उनकी किस्मत पलटी। 19 सितंबर से यूएई में शुरू हुए उस टूर्नामेंट के बाद ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टी-20 टीम में चुना गया था। आईसीसी ने ट्वीट किया, 'टेस्ट क्रिकेट में स्वागत है। थंगारासु नटराजन एक ही दौरे पर तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पहले भारतीय बने।’