फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T-20 World Cup 2021: विराट कोहली ने बताई वजह, क्यों विश्व कप टीम में चहल से ज्यादा दी गई राहुल चाहर को तरजीह

Sun, 17 Oct 2021 08:50 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने उन कारणों का खुलासा किया है जिनके चलते विश्व कप टीम में युजवेंद्र चहल से ज्यादा राहुल चाहर क तरजीह दी गई। टी-20 विश्व कप में भारत अपना पहला मुकाबला 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग अब समाप्त हो चुकी है। आज से टी-20 क्रिकेट विेश्व कप का रोमांच शुरू होने जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप 2021 में 16 टीमें खिताब जीतने के लिए अपना दमखम दिखाएंगी। विराट कोहली की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम इंडिया भी 14 साल बाद विश्व कप जीतने के इरादे अपनी चुनौती पेश करेगी। इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे सत्र में आरसीबी के लिए खतरनाक गेंदबाजी करने वाले युजवेंद्र चहल बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद भारत की विश्व कप टीम में जगह नहीं बना पाए। ऐसा माना जा रहा था कि 15 अक्तूबर क होने वाले बदलाव में चयनकर्ता राहुल चाहर की जगह युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने राहुल चाहर पर ही भरोसा जताया। वहीं, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस बात का खुलासा किया है कि राहुल चाहर को चहल से ज्यादा क्यों तरजीह दी गई। 

विज्ञापन

विराट ने बताई वजह

वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट कोहली ने बातचीत के दौरान कहा, इस पर फैसला करना मुश्किल था, लेकिन हमने राहुल चाहर को एक कारण के चलते बैक किया। विराट ने कहा, उन्होंने पिछले कई सीजन में आईपीएल में लगातार अच्छी गेंदबाजी की है, एक गेंदबाज जो तेज गेंदें डालता है, राहुल चाहर ने श्रीलंका में और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था, वह ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने मुश्किल हालात में ओवर डाले, हम विश्व कप में यह मानकर चल रहे हैं कि पिच धीमी होती चली जाएगी, तो वह गेंद को प्लाइट देने वाले बॉलर की अपेक्षा बल्लेबाज को ज्यादा परेशानी में डालेगा क्योंकि वह तेज गेंदबाजी करते हैं, उनकी यह विशेषता है कि वह हमेशा विकेट को टारगेट करते हैं, यही वजह है कि राहुल चाहर पर चहल से भरोसा किया गया है। 
विज्ञापन

मेंटोर के तौर पर धोनी होंगे फायदेमंद

इस दौरान विराट कोहली ने बताया कि एमएस धोनी किस तरह विश्व कप में टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कोहली ने कहा, उनके पास काफी अनुभव है, वह खुद इस वातावरण में आने के लिए उत्सुक हैं, वह उस समय से हमारे मेंटोर हैं जब हमने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी, उन्होंने यह जिम्मेदारी टीम में रहने तक बखूबी निभाई, उनके मेंटोर रहने से उन खिलाड़ियों का फायाद होगा जो इस अहम टूर्मामेंट ने पहली बार खेलने उतरेंगे, उनके टीम से जुड़ने से हम काफी खुश हैं, माही के रहने से हमारा आत्मविश्वास और हौसला बढ़ेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें