फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक राउंड-अपः केएल राहुल की शानदार पारी, कर्नाटक ने पंजाब को सात विकेट से रौंदा

Sun, 24 Nov 2019 10:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केएल राहुल (84*) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी पंजाब के कप्तान मनदीप सिंह (96) पर भारी पड़ी। नतीजा कर्नाटक ने पंजाब को सात विकेट से रौंद डाला। रोनित मोरे (4/27) की उम्दा गेंदबाजी से कर्नाटक ने पहले पंजाब को छह विकेट पर 163 रन पर रोक दिया। उसके बाद लक्ष्य को 18 ओवर में तीन विकेट पर 167 रन बनाकर हासिल कर लिया। राहुल ने अपनी पारी में 48 गेंदों का सामना कर सात चौके और चार छक्के जड़े। उनके अलावा करुण नायर ने नाबाद 23 और कप्तान मनीष पांडे ने 33 रन बनाए। इससे पहले पजांब की ओर से मनदीप के अलावा गुरकीरत ने 44 रन की पारी खेली। युवा शुभमन गिल 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।    

विज्ञापन

 

हरियाणा ने दिल्ली को 30 रन से हराया

हरियाणा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 के सुपर लीग मुकाबले में दिल्ली को 30 रन से पराजित किया। दिल्ली 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ विकेट पर 151 रन ही बना पाई। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 32 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। नीतीश राणा ने 37, ध्रुव शौरी ने 23 और सुबोध भाटी ने नाबाद 26 रन की पारी खेली। हरियाणा के लिए युजवेंद्र चहल ने तीन जबकि हर्षल पटेल और सुमित कुमार ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले मात्र नौ रन पर दो विकेट गंवाने वाले हरियाणा ने हिमांशु राणा (59) और शिवम चौहान (47) के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 105 रन की साझेदारी से छह विकेट पर 181 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने नाबाद 17, अमित मिश्रा ने नाबाद 13 और रोहित शर्मा ने 16 रन का योगदान दिया। दिल्ली की की ओर से सिमरजीत सिंह ने दो विकेट लिए।  

 
विज्ञापन

मुंबई की जीत में चमके शॉ

युवा ओपनर पृथ्वी शॉ (64 रन, 39 गेंद, 5छक्के, 4 चौके) की पारी से मुंबई ने झारखंड को पांच विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने कुमार देवव्रत 58, सुमित कुमार 33 और कप्तान सौरभ तिवारी 27 की मदद से पांच विकेट पर 170 रन बनाए। मुंबई ने लक्ष्य को पांच गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। आदित्य तारे ने 21, शिवम दुबे ने 23 और सिद्धेश लाड ने नाबाद 18 रन की पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें