सौराष्ट्र ने ग्रुप ई में दूसरे स्थान पर रहते हुए प्री क्वार्टर में प्रवेश किया जहां उसका सामना कर्नाटक से होगा। जैकसन ने चिराग जानी (42) के साथ छठे विकेट के लिए 68 रन जोड़े जिससे सौराष्ट्र ने छह विकेट पर 166 रन बनाए। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप ई में दिल्ली को 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
शेल्डन जैकसन (79) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी से सौराष्ट्र ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप ई में दिल्ली को 13 रन से हराकर उसकी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
सौराष्ट्र ने ग्रुप ई में दूसरे स्थान पर रहते हुए प्री क्वार्टर में प्रवेश किया जहां उसका सामना कर्नाटक से होगा। जैकसन ने चिराग जानी (42) के साथ छठे विकेट के लिए 68 रन जोड़े जिससे सौराष्ट्र ने छह विकेट पर 166 रन बनाए। दिल्ली के लिए शिवांक वशिष्ठ ने दो विकेट लिए।
जवाब की दिल्ली की टीम पांच विकेट पर 153 रन ही बना पाई। उसके बैटर अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए। ध्रुव शोरे (33), अनुज रावत (31), नीतीश राणा (25) और ललित यादव (28) कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश को पराजित कर हैदराबाद क्वार्टर फाइनल में
कप्तान तन्मय अग्रवाल (62) की अर्द्धशतकीय पारी के बाद चमा मिलिंद (5/8) की घातक गेंदबाजी से हैदराबाद ने ई में उत्तर प्रदेश को 29 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। हैदराबाद ने पहले खेलते हुए सात विकेट पर 147 रन बनाए। जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम 19.2 ओवर में 118 रन पर सिमट गई। अक्शदीप नाथ ने 36 और मनिक बेरी ने 17 रन बनाए।
गुजरात की टीम भी अंतिम-8 में
दीपक हुड्डा (75) के अर्द्धशतक के बाद मोहित जैन (4/14) और कमलेश (3/25) की उम्दा गेंदबाजी से राजस्थान ने ग्रुप सी में हरियाणा को 30 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत के साथ शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। राजस्थान ने छह विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में हरियाणा की टीम 19.1 ओवर में 125 रन पर ढेर हो गई। बिश्नोई ने 41 व शिवम ने 20 रन बनाए।