उधर, उत्तर प्रदेश ने भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। टीम की कमान प्रियम गर्ग संभालेंगे। वहीं, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सुरैश रैना को टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल के 13वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए भुवी चोटिल हो गए थे। वहीं, रैना ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद वह आईपीएल के 13वें सीजन में खेलने के लिए दुबई भी पहुंचे, लेकिन निजी कारणों से टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही स्वदेश लौट आए। बता दें कि यूपी अपना पहला मैच 10 जनवरी को बंगलूरू में पंजाब के खिलाफ खेलेगी।