फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Syed Mushtaq Ali Trophy: असम टीम को दूसरे दर्जे का नागरिक कहने पर मल्होत्रा ने मांगी माफी, कही यह बात

Thu, 02 Nov 2023 09:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली।

सार

बंगाल के कोच रहे मल्होत्रा ने कहा था, ‘ हमारे जमाने में असम की टीम को दूसरे दर्जे के नागरिक माना जाता था।’ हालांकि, अब उन्होंने माफी मांगी है।
विज्ञापन
मल्होत्रा ने माफी मांगी है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के क्रिकेटरों को ‘दूसरे दर्जे का नागरिक’ कहने वाले भारत के पूर्व क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा ने अपने इस अपमानजनक बयान के लिए माफी मांग ली है। मल्होत्रा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी प्री क्वार्टर फाइनल में यहां मंगलवार को असम के हाथों बंगाल की अप्रत्याशित हार के बाद यह बयान दिया था।
विज्ञापन


बंगाल के कोच रहे मल्होत्रा ने कहा था, ‘हमारे जमाने में असम की टीम को दूसरे दर्जे के नागरिक माना जाता था।’ भारत के लिए सात टेस्ट और 20 वनडे खेल चुके मल्होत्रा ने मामले पर विवाद तूल पकड़ने के बाद अगले दिन एक्स पर माफी मांगते हुए कहा ,‘अगर असम के लोगों की भावनाओ को मेरे बयान से ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।

उन्होंने कहा, 'मैं शर्मिंदा हूं। यह जानबूझकर नहीं कहा गया। मैं बिना किसी शर्त के माफी मांगता हूं।’ मैच में असम के कप्तान रियान पराग ने लगातार सातवां अर्धशतक जमाया और कमेंट्री बॉक्स की तरफ उनके इशारे से साफ था कि वह मल्होत्रा के बयान से खफा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें