मैच में टॉस जीतकर गोवा ने गेंदबाजी का फैसला किया। अर्जुन ने तीसरे ओवर में ही हैदराबाद को पहला झटका दिया। उन्होंने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर विकेटकीपर प्रतीक रेड्डी (तीन रन) को सुयश प्रभुदेसाई के हाथों कैच कराया। इसके बाद तन्मय अग्रवाल और तिलक वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को दर्शन मिसाल ने तोड़ा। उन्होंने तन्मय (55 रन) को प्रभुदेसाई के हाथों कैच कराया।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: टी20 विश्व कप में विराट के अलावा कोई नहीं कर पाया यह कारनामा, तीसरे विश्व कप में ही रचा था इतिहास
अर्जुन ने आखिरी ओवरों में खतरनाक गेंदबाजी की। उन्होंने राहुल बुद्धि (आठ रन), रवि तेजा (चार रन) और तिलक वर्मा (62 रन) को आउट किया। तिलक आईपीएल में अर्जुन की टीम मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलते हैं। उन्होंने पिछले सीजन में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था। हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट पर 177 रन बनाए। बीसीसीआई ने अर्जुन की गेंदबाजी के वीडियो का लिंक ट्विटर पर शेयर किया।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: आईसीसी की नई पहल, अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स से मिलेंगे 640 बच्चे, सीखेंगे लैंगिक समानता का पाठ
गोवा की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। उसके लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। आदित्य कौशिक (33 रन), तुनिश सावकर (23 रन), एकनाथ केरकर (19 रन), स्नेहल सुहास (12) और सुयश प्रभुदेसाई (12 रन) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। गोवा की टीम 18.5 ओवर में 140 रनों पर सिमट गई। रवि तेजा ने चार और अनिकेत रेड्डी ने दो विकेट लिए।