फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: न हार्दिक न श्रेयस अय्यर, विराट कोहली टीम इंडिया में सबसे फिट, 23 खिलाड़ियों को जाना पड़ा एनसीए

Fri, 14 Oct 2022 11:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, विराट टीम में मौजूदा समय में सबसे फिट खिलाड़ी हैं। उन्हें छोड़कर केंद्रीय अनुबंध हासिल कर चुके 23 खिलाड़ी नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में 2021-22 सत्र में ‘रिहैबिलिटेशन’ के लिए गए हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की फिटनेस के सभी कायल हैं। वह टीम इंडिया के सबसे फिट खिलाड़ी हैं। इस बात की पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की एक रिपोर्ट ने भी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, विराट टीम में मौजूदा समय में सबसे फिट खिलाड़ी हैं। उन्हें छोड़कर केंद्रीय अनुबंध हासिल कर चुके 23 खिलाड़ी नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में 2021-22 सत्र में ‘रिहैबिलिटेशन’ के लिए गए हैं।
विज्ञापन


बीसीसीआई के सीईओ हेमांग अमीन यह रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में एनसीए और पिछले सत्र में किए गए कार्यों का विवरण है। रिपोर्ट के अनुसार, "इस अवधि के दौरान एनसीए मेडिकल टीम द्वारा 70 खिलाड़ियों की कुल 96 जटिल चोटों का इलाज किया गया। 70 खिलाड़ियों में से 23 सीनियर टीम से, 25 इंडिया-ए से, एक अंडर-19 से, सात सीनियर महिला टीम से और 14 राज्यों की टीम से हैं।"

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: टी20 विश्व कप में विराट के अलावा कोई नहीं कर पाया यह कारनामा, तीसरे विश्व कप में ही रचा था इतिहास
विज्ञापन

चोटिल हुए खिलाड़ियों की सूची
23 केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों में कप्तान रोहित शर्मा (हैमस्ट्रिंग), उनके डिप्टी केएल राहुल (हर्निया सर्जरी के बाद), चेतेश्वर पुजारा, शिखर धवन, हार्दिक पांड्या, उमेश यादव, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत, ईशांत शर्मा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, मयंक अग्रवाल, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव,  भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और ऋद्धिमान साहा शामिल हैं।

कोहली को एक साल से बेंगलुरु जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी
पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से लिखा, ''कोहली को पिछले एक साल में कभी भी चोट या फिटनेस से संबंधित मुद्दों के लिए बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चेक-इन करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। कई खिलाड़ियों को मैदान पर चोटें आईं। आपको इसके लिए कोहली की तारीफ करनी होगी। उन्हें हैमस्ट्रिंग या मांसपेशियों से संबंधित कोई चोट नहीं आई है।''

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: आईसीसी की नई पहल, अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स से मिलेंगे 640 बच्चे, सीखेंगे लैंगिक समानता का पाठ
विज्ञापन

कोहली से छोटे खिलाड़ी हुए चोटिल
कोहली से 10 साल छोटे कई खिलाड़ियों को रिहैबिलिटेशन की आवश्यकता पड़ी। इस सूची में शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, ऋतुराज गायकवाड़, वेंकटेश अय्यर, केएस भरत, कमलेश नागरकोटी, संजू सैमसन, ईशान किशन, कार्तिक त्यागी, नवदीप सैनी और राहुल चाहर जैसे युवा शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें