ग्रुप ई
मुंबई बनाम पुडुचेरी
पुडुचेरी ने बड़ा उलफेर करते हुए मुंबई को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम 94 रन पर आउट हो गई। सांता मूर्ति ने 5 विकेट झटके। जवाब में पुडुचेरी ने चार विकेट पर 95 रन बनाकर मैच जीत लिया। अर्जुन तेंदुलकर को एक और शिवम दुबे को दो विकेट मिले। मुंबई की चार मैचों में यह लगातार चौथी हार है।
हरियाणा बनाम दिल्ली
हरियाणा ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। दिल्ली ने 4 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में हरियाणा ने पांच विकेट पर 183 रन बनाए। धवन शून्य पर आउट हुए, नितीश राणा ने 66 रन बनाए।
आंध्रा बनाम केरल
आंध्रा ने केरल को छह विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते केरल ने हुए 4 विकेट पर 112 रन बनाए। जवाब में आंध्रा ने 4 विकेट पर 113 रन बनाए।
प्लेट ग्रुप
बिहार बनाम मणिपुर
बिहार ने 9 विकेट से जीत हासिल की। पहले खेलते हुए मणिपुर ने आठ विकेट पर 105 रन बनाए। जवाब में बिहार ने 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बिहार की यह लगातार चौथी जीत है।
नागालैंड बनाम मिजोरम
नागालैंड ने 77 रनों से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए नागालैंड ने छह विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में मिजोरम की टीम 101 रन बनाकर आउट हो गई।
छत्तीसगढ़ बनाम सिक्किम
इस मैच में छत्तीसगढ़ ने 131 रन से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए छत्तीसगढ़ ने 6 विकेट पर 204 रन बनाए। शिवम भाम्बरी ने 75 रन बनाए। जवाब में सिक्किम की टीम पूरे ओवर खेलकर 4 विकेट पर 73 रन बना पाई।
मेघालय बनाम अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल को मेघालय ने 9 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए अरुणाचल की टीम ने 8 विकेट पर 84 रन बनाए। जवाब में मेघालय ने एक विकेट पर 88 रन बनाए।