फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद अजहरुद्दीन के तूफान में उड़ी मुंबई, 37 गेंदों में शतक जड़ गेल समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा

Thu, 14 Jan 2021 12:20 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : screenshot from video by twitter@BCCI
भारत में घरेलू क्रिकेट के नए सत्र की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है। देश की 36 अलग-अलग टीमों के बीच खेली जा रही सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में रोजाना नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। बुधवार को एक मुकाबले में केरल के युवा बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तूफानी बल्लेबाजी की और अपने शतकीय पारी के दौरान कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। 
विज्ञापन

2 of 5
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : twitter@BCCI
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दूसरा सबसे तेज शतक
दाएं हाथ के 26 वर्षीय बल्लेबाज ने मुंबई के खिलाफ मैच में 54 गेंदों में नाबाद 137 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नौ चौके और 11 गगनचुंबी छक्के लगाए। अजहरुद्दीन ने मात्र 37 गेंदों में ही अपना शतक भी पूरा किया। इसके साथ ही वह अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरल की तरफ से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। यही नहीं वह इस टूर्नामेंट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने। सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अभी भी ऋषभ पंत के नाम है, जिन्होंने मात्र 32 गेंदों में ही यह कारनामा किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
केएल राहुल - फोटो : twitter@IPL
केएल राहुल से निकले आगे 
अपनी आतिशी पारी के साथ अजहरुद्दीन अब भारत की तरफ से टी-20 क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है। राहुल ने आईपीएल 2020 में आरसीबी के खिलाफ 132 रनों की पारी खेली थी। फिलहाल इस लिस्ट में शीर्ष पर कायम श्रेयस अय्यर हैं जिन्होंने 2019 में सिक्किम के खिलाफ 147 रनों की पारी खेली थी, वहीं दूसरे स्थान पर मेघालय के कप्तान पुनीत बिष्ट पहुंच गए हैं, जिन्होंने इसी टूर्नामेंट में मिजोरम के खिलाफ 146 रनों की नाबाद पारी खेली। 

4 of 5
क्रिस गेल - फोटो : ट्विटर
गेल को पछाड़ा:
अजहरुद्दीन ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। वह अब लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दिग्गज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। गेल ने 2017 में रंगपुर राइडर्स के लिए 126* रन की पारी खेली थी। इस सूची में फिलहाल शीर्ष पर काबिज हैं ल्यूक राइट जिन्होंने 2014 में ससेक्स के लिए खेलते हुए 153* रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mumbai cricket association - फोटो : mumbai cricket association
मुंबई की करारी हार 
बात करें मैच की तो वानखेड़े में खेले गए एलीट ग्रुप इ के मुकाबले में केरल ने मुंबई को एकतरफा मुकाबले में 25 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। यहां मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 196 रन बनाए थे, जवाब में केरल ने अजहरुद्दीन की तूफानी पारी की बदौलत 15.5 ओवर में ही दो विकेट खोकर 201 रन बना लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें