फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Syed Mushtaq Ali T20: शाहरुख-अपराजित की शानदार बल्लेबाजी, हिमाचल को हराकर तमिलनाडु सेमीफाइनल में

Wed, 27 Jan 2021 12:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
तमिलनाडु क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCIdomestic
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के दूसरे क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु की टीम ने हिमाचल प्रदेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। अहमदाबाद के नए मोटेरा स्टेडियम में दिनेश कार्तिक की अगुवाई में तमिलनाडु के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और हिमाचल को बड़ा स्कोर करने से रोकने में सफल रही। 

विज्ञापन


तमिलनाडु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और हिमाचल की टीम को 135 पर ही रोकने में कामयाब रही। हिमाचल की तरफ से कप्तान ऋषि धवन ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। वहीं तमिलनाडु की तरफ से सोनू यादव ने सबसे अधिक तीन और संदीप वॉरियर ने दो विकेट चटकाए।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 66 रन के स्कोर पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए। लेकिन बाबा अपराजित (52*) और शाहरुख खान की 19 गेंदों में 40 रन की आतिशी पारी के दम पर तमिलनाडु ने 13 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया। 
विज्ञापन

 

बता दें कि इससे पहले अहमदाबाद के इसी स्टेडियम पर खेले गए पहले क्वॉर्टर फाइनल में पंजाब की टीम ने एकतरफा मुकाबले में कर्नाटक को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। 

जबकि अब तीसरे क्वॉर्टर फाइनल में बड़ौदा और हरियाणा आमने-सामने होंगे। बड़ौदा को इस मैच में पांड्या बंधुओं हार्दिक और क्रुणाल की सेवाएं नहीं मिलेंगी। हार्दिक इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की तैयारियों में जुटे हैं जबकि क्रुणाल अपने पिता के निधन के कारण टूर्नामेंट के बीच से हट गए थे। हरियाणा के पास युजवेंद्र चहल, जयंत यादव और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ी हैं, जिससे उसकी टीम बेहतर स्थिति में दिख रही है। 

वहीं चौथा क्वॉर्टर फाइनल ग्रुप डी से क्वॉलीफाई करने वाले राजस्थान और प्लेट ग्रुप से शीर्ष पर रहे बिहार के बीच खेला जाएगा। तीसरा और चौथा क्वॉर्टर फाइनल 27 जनवरी को खेले जाएगा। मुश्ताक नॉकआउट के मैच सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम में खेले जाएंगे जिसको नए सिरे से तैयार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें