फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वान ने माना, पिच पर किया था पेशाब

Wed, 28 Aug 2013 03:05 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एशेज सीरीज जीतने के बाद जश्न में डूबी इंग्लैंड टीम के कुछ खिलाड़ियों ने वाकई पिच पर पेशाब किया था। इंग्लैंड के एक प्रमुख गेंदबाज ने यह बात मान लिया है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों की इस शर्मनाक हरकत के बाद इंग्लैंड के फिरकी गेंदबाज ग्रीम स्वान ने स्वीकार कर लिया है कि उनकी टीम के कुछ साथियों ने ओवल में पिच पर पेशाब किया था।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद जश्न के मूड में थे। हम पिच पर गए थे। सभी वहां बैठ गए, हमने बीयर पी, कुछ गाने गाए और एक-दूसरे के साथ खूब मजाक भी किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "आधी रात थी। पिच के बीच में बेहद निजी पार्टी चल रही थी और मैदान पर अंधेरा था।" इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड, केविन पीटरसन और जेम्स एंडरसन ने एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पर मिली 3-0 के जश्न के दौरान ओवल की पिच पर पेशाब किया था।

इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस बात से इनकार कर दिया कि बोर्ड घटना की जांच कर रहा है। हालांकि ‘द टेलीग्राफ’ के अनुसार इस शर्मनाक हरकत के बाद काउंटी टीम सरे ने ईसीबी से मामले में जांच कराने और खिलाड़ियों से माफी मांगने की मांग की है।

दूसरी ओर, शेन वार्ने ने इंग्लिश क्रिकेटरों की निंदा की है। उन्होंने इंग्लिश खिलाड़ियों के एशेज ट्रॉफी जीतने के बाद ओवल पिच पर पेशाब कर जश्न मनाने की हरकत को शर्मनाक बताया है।

वार्ने ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा, "जब आप लगातार छह से आठ हफ्ते खेलते हैं तो आप जीत के जश्न में डूब जाते हैं। आप जीत के जश्न के लिए जितनी शराब पीना चाहते हैं, तो पी सकते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "अपने साथी खिलाड़ियों के साथ जैसे चाहे इस दिन को मना सकते हैं लेकिन ओवल जैसी ऐतिहासिक पिच का इस कदर अपमान करना बहुत ही घटिया व्यवहार है। यह बहुत ही शर्मनाक घटना है। इन खिलाड़ियों ने ऐसी हरकत करके खुद को काफी गिरा दिया है।"

इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई फिरकी गेंदबाज ने कहा, "मुझे लगता है कि ईसीबी से उन्हें इसके कड़े परिणाम भुगतने पड़ेंगे। हालांकि, हो सकता है कि ईसीबी इस मामले पर कोई कड़ा संज्ञान न ले और खिलाड़ियों को बहुत कम सजा देकर मामले को समाप्त कर दे।"

इससे पहले वर्ष 2005 में भी इंग्लिश खिलाड़ियों ने एशेज सीरीज की जीत का जश्न प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के निवास पर मनाया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान भी कुछ खिलाड़ियों ने ब्लेयर के गार्डन में पेशाब किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें