टी20 टीम में वापसी की कोशिश में जुटे सूर्यकुमार यादव ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में हैदराबाद के खिलाफ 21 गेंदों पर नाबाद 60 रन की तूफानी पारी खेली। मैच के बाद उन्होंने एमएस धोनी की फिल्म 'द अनटोल्ड स्टोरी' का मशहूर डायलॉग 'सेलेक्टर जहां बैठा है, वहीं मारना है' सुनाते हुए अपनी रणनीति बताई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर अपने बल्ले से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने की कोशिश की है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में मुंबई की ओर से खेलते हुए सूर्यकुमार ने हैदराबाद के खिलाफ महज 21 गेंदों में नाबाद 60 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के बाद उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का मशहूर डायलॉग सुनाते हुए टीम इंडिया में वापसी के अपने इरादे भी जाहिर किए।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव ने 14 नवंबर को कोलकाता में खेले गए मुकाबले में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने अपनी 60 रन की नाबाद पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाए। उनकी बल्लेबाजी का अंदाज एक बार फिर पुराने सूर्यकुमार की याद दिलाने वाला था। उनके एक छक्के ने तो मैदान की सीमा पार करते हुए जादवपुर यूनिवर्सिटी के सेकंड ग्राउंड को भी पार कर दिया।
Trending Videos
धोनी
- फोटो : ANI
धोनी की फिल्म का डायलॉग सुनाकर बताई रणनीति
मैच के बाद मीडिया से बातचीत में सूर्यकुमार ने अपनी बल्लेबाजी की रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य लगातार रन बनाना और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचना है। इस दौरान उन्होंने धोनी की बायोपिक फिल्म का एक मजेदार डायलॉग भी सुनाया।
सूर्यकुमार ने कहा, 'आपने फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' देखी होगी, जिसमें माही भाई के दोस्त ने कहा था, 'सेलेक्टर जहां बैठा है, वहीं मारना है।' आज मेरा प्लान भी कुछ ऐसा ही था। मैं लगातार रन बनाने, टीम को मैच जिताने और नंबर 3 से 5 के बीच हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड वाला खेल खेलने की कोशिश कर रहा हूं।'
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : Suryakumar Yadav Instagram
चयन समिति के सदस्य भी मैदान पर थे मौजूद
सूर्यकुमार की इस विस्फोटक पारी के दौरान बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति के सदस्य शिव सुंदर दास भी मैदान पर मौजूद थे। वह ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके अलावा कुछ आईपीएल स्काउट्स भी मुकाबला देखने पहुंचे थे। ऐसे में सूर्यकुमार की इस पारी को टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : ANI
बोले- खुलकर खेलना चाहता हूं
सूर्यकुमार ने साफ किया कि उनका मकसद किसी को कोई संदेश देना या बयान देना नहीं है। वह सिर्फ उसी अंदाज में क्रिकेट खेलना चाहते हैं, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। उन्होंने कहा, 'यह किसी को बयान देने या कुछ साबित करने के बारे में नहीं है। मैं बस उस अंदाज में खेल का आनंद लेना चाहता हूं, जिस तरह हमेशा खेलता आया हूं। यह एंटरटेनमेंट वाला फॉर्मेट है, इसलिए खुलकर खेलना चाहिए।'
अपनी बल्लेबाजी के दौरान लगाए गए सीधे छक्के को लेकर सूर्यकुमार ने कहा कि उन्हें वह शॉट काफी पसंद आया। उन्होंने बताया कि वह इस शॉट का काफी अभ्यास कर रहे हैं और जब मैदान पर अभ्यास के मुताबिक शॉट खेलने में सफल होते हैं, तो इसका मतलब है कि उनकी प्रैक्टिस सही दिशा में जा रही है।
खराब फॉर्म के कारण गंवानी पड़ी थी जगह
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 2026 टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। हालांकि, इसके बाद खराब बल्लेबाजी फॉर्म के चलते उन्हें भारतीय टी20 टीम से बाहर होना पड़ा। टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी श्रेयस अय्यर को सौंप दी गई। अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सूर्यकुमार की आक्रामक बल्लेबाजी ने उनकी वापसी की उम्मीदों को फिर हवा दे दी है। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को यह दिखाना चाहते हैं कि उनमें अब भी टी20 क्रिकेट में मैच का रुख बदलने की पूरी क्षमता है।