फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC T20 Rankings: टी20 के नंबर एक बल्लेबाज बनने से चूके सूर्यकुमार, लोकेश राहुल को सात पायदान का फायदा

Wed, 05 Oct 2022 05:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कमाल करने के बाद सूर्यकुमार को आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ है, लेकिन आखिरी मैच में आठ रन के स्कोर पर आउट होने की वजह से वह पहले नंबर पर नहीं पहुंच पाए। 
 
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के बीच जंग जारी है। सूर्यकुमार ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया और उन्हें इसका फायदा भी मिला, लेकिन आखिरी मैच में वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए और पहला पायदान हासिल करने से चूक गए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उन्होंने 119 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं, रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 316 रन बनाए। 
विज्ञापन


पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सीरीज के छठे मैच में रिजवान को आराम दिया गया था और आखिरी मैच में वह सिर्फ एक रन बना पाए थे। इस वजह से सूर्यकुमार के पास आखिरी टी20 मैच में उन्हें पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल करने का मौका था। हालांकि, वह इससे चूक गए। फिलहाल दोनों खिलाड़ियों की रैंकिंग में 16 रेटिंग प्वाइंट का अंतर है। अब दोनों खिलाड़ी अगली बार 2022 टी20 विश्व कप में 23 अक्तूबर को खेलेंगे और इस मैच में दोनों के बीच पहले स्थान को लेकर जंग रहेगी। 

T20 World Cup: चोटिल बुमराह की विश्व कप टीम में शमी को मिलेगा मौका! भारतीय कप्तान और कोच ने दिए संकेत
विज्ञापन

बाबर तीसरे स्थान पर बरकरार
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। भारत के लोकेश राहुल को भी सात स्थान का फायदा हुआ है और वह 14वें स्थान पर आ गए हैं। राहुल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 108 रन बनाने का फायदा मिला है। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक ने इसी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। डिकॉक को आठ स्थान का फायदा हुआ है और वह 12वें स्थान पर आ गए हैं। राइली रूसो 23 पायदान के फायदे के साथ 20वें स्थान पर आ गए हैं। डेविड मिलर को 10 स्थान का फायदा हुआ है और वह 29वें पायदान पर आ गए हैं। इंग्लैंड के डेविड मलान को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह पांचवें पायदान पर आ गए हैं। उनके साथी खिलाड़ी बेन डकेट आठ स्थान के फायदे के साथ 24वें स्थान पर आ गए हैं। 

T20 World Cup: कोच द्रविड़ ने बताया- क्यों समय से पहले ऑस्ट्रेलिया जा रही है टीम इंडिया, क्या होगा फायदा ?
विज्ञापन

गेंदबाजों में हेजलवुड टॉप पर 
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के आदिल राशिद और दक्षिण अफ्रीका के तबरेज सम्सी को तीन स्थान का नुकसान हुआ है। अफगानिस्तान के राशिद खान दूसरे, श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा तीसरे और ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा चौथे स्थान पर आ गए हैं। तीनों को दो-दो स्थान का फायदा हुआ है। 

दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज सात स्थान की छलांग के साथ दसवें स्थान पर आ गए हैं। रविचंद्रन अश्विन को 28 स्थान का फायदा हुआ है और वह 20वें पायदान पर आ गए हैं। इंग्लैंड के रीसी टॉप्ली नौ स्थान के सुधार के साथ 14वें पायदान पर हैं। 

IND vs SA Records: पहले छक्कों की बरसात फिर अफ्रीकी गेंदबाजों ने बनाए रिकॉर्ड, रोहित ने लगातार 10 सीरीज जीती

ऑलराउंडर रैंकिंग में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, भारत के हार्दिक पांड्या को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें