फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC T20 Team 2023: आईसीसी ने जारी की 2023 की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम; सूर्यकुमार बने कप्तान, चार भारतीय शामिल

Mon, 22 Jan 2024 04:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी ने 2023 की सर्वश्रेष्ठ टीम में कुल चार भारतीयों को शामिल किया है। इसमें सूर्यकुमार यादव के अलावा यशस्वी जायसवाल, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई शामिल हैं।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने साल 2023 की सर्वश्रेष्ठ टीम का एलान कर दिया है। भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान चुना गया है। उनके अलावा तीन अन्य भारतीय खिलाड़ियों को साल की सर्वश्रेष्ठ टीम में जगह मिली है। सूर्यकुमार के अलावा यशस्वी जायसवाल, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई इस टीम का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन


विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमरह जैसे बड़े खिलाड़ियों को इस टीम में जगह नहीं मिली, लेकिन आईसीसी ने 11 सदस्यीय टीम में रवि बिश्नोई, यशस्वी जयसवाल और अर्शदीप सिंह जैसे अन्य भारतीय सितारों को शामिल किया है।

सूर्यकुमार और यशस्वी की भारतीय जोड़ी बल्लेबाजी क्रम में शीर्ष पर पहली पसंद थी, जबकि इंग्लैंड के फिल साल्ट तीसरे नंबर पर आए। जयसवाल ने पिछले साल अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए पहला मैच खेला और 2023 में 14 पारियों में 159 की स्ट्राइक रेट से 430 रन बनाए। दूसरी ओर, साल्ट ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 331 रन बनाए। उस सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज से वह 170 रन आगे थे।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन चौथे स्थान पर हैं, जबकि न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन टीम में पांचवें स्थान पर हैं। जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा छठे स्थान पर रहे। युगांडा के अल्पेश रामजानी और आयरलैंड के मार्क अडायर शायद दो ऐसे नाम थे जिनके टीम में शामिल होने की बहुतों को उम्मीद नहीं थी। 

वर्ष के दौरान टी20 विकेटों की बात करें तो रमजानी ने 30 मैचों में (सिर्फ 4.77 की इकॉनमी से 55) विकेट लिए, जबकि आयरलैंड के गेंदबाजी ऑलराउंडर अडायर ने 7.42 की इकॉनमी से 26 विकेट लिए, उन्होंने हर 13 गेंदों पर एक विकेट लिया।

भारत के स्पिनर रवि बिश्नोई को गेंदबाजी आक्रमण में जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगारवा और भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ शामिल किया गया। अर्शदीप ने पिछले साल भारत के लिए 21 मैचों में 26 विकेट लिए, जबकि बिश्नोई ने पूरे साल में सिर्फ 44 ओवर की गेंदबाजी कर 18 विकेट लिए। लेग स्पिनर अपने प्रदर्शन के परिणामस्वरूप गेंदबाजों की आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर भी पहुंचे। नगारावा ने 15 मैचों में 26 विकेट के साथ वर्ष का समापन किया। उन्होंने प्रति ओवर केवल 5.63 रन दिए और प्रत्येक 12.1 गेंद पर विकेट लिया।

आईसीसी पुरुष टी20 टीम ऑफ द ईयर
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, फिल साल्ट, निकोलस पूरन, मार्क चैपमैन, सिकंदर रजा, अल्पेश रमजानी, मार्क अडायर, रवि बिश्नोई, रिचर्ड नगारवा, अर्शदीप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें