फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान पर भिड़े सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा

Sat, 06 Jul 2013 08:34 PM IST
पोर्ट ऑफ स्पेन
विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को हुए वनडे मैच में भारतीय टीम के लिए उस समय शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई जब टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने बीच-बचाव करते हुए दोनों खिलाड़ियों को शांत किया। दरअसल रैना ने जडेजा की गेंद पर दो कैच टपका दिए थे।

26वें ओवर में सेकंड स्लिप पर रैना से पहला कैच छूटा जबकि दूसरा कैच 32वें ओवर में छूटा। उस समय तो जडेजा ने कुछ नहीं कहा लेकिन जब वेस्टइंडीज का नौवां विकेट गिरा तो रैना ने जडेजा को सफाई देने की कोशिश की।

लेकिन जडेजा कुछ सुनने को तैयार नहीं थे और अपना सिर झटकते रहे। इसके बाद रैना ने अपनी बात सुनाने के लिए पीछे से जडेजा की गर्दन पकड़कर अपनी और खींचा।

इससे जडेजा और ज्यादा भड़क गए। दूसरी बार भिड़ंत तब हुई जब मैच जीतने के बाद पेवेलियन लौटते हुए रैना ने दूर से जडेजा को कुछ कहा। इससे जडेजा का पारा और भड़क गया और वह तेजी से रैना की ओर बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच काफी बहस हुई और एक बार फिर कोहली और इशांत ने बीच-बचाव किया। हालांकि बाद में दोनों खिलाड़ी एक साथ बात करते हुए पेवेलियन लौटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें