फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: बाबर आजम को लेकर सच हुई सुरेश रैना की भविष्यवाणी, जानें भारतीय दिग्गज ने क्या कहा था

Sun, 23 Oct 2022 02:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

सुरेश रैना ने भारत और पाकिस्तान में बाबर आजम को लेकर कहा था कि अर्शदीप उन्हें आउट करेंगे और इस मैच में अर्शदीप ने अपनी पहली ही गेंद पर बाबर को आउट कर दिया। 
 
विज्ञापन
सुरेश रैना (बाएं) बाबर को आउट करने के बाद अर्शदीप (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ है और पहले ही मैच में सुरेश रैना की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। रैना ने मैच से पहले कहा था कि अर्शदीप बाबर आजम को आउट करेंगे और उन्होंने इस मैच में अपनी पहली गेंद पर ही रैना की भविष्यवाणी सच साबित कर दी। उन्होंने अंदर आती गेंद पर बाबर आजम को एलबीडब्ल्यू आउट किया। बाबर पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए और अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 
विज्ञापन


पिछले साल यूएई में खेले गए टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। टीम इंडिया इस बार इसका बदला भी लेना चाहेगी। 

IND vs PAK T20 Live: अर्शदीप का डबल धमाका, बाबर के बाद रिजवान को भी किया आउट

विज्ञापन

क्या बोले थे रैना?
एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए सुरेश रैना ने बाबर की खूब तारीफ करते हुए कहा था- बाबर अच्छे कप्तान और वास्तव में अच्छे क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन उम्मीद है कि जब वह हमारे खिलाफ खेलने आएंगे तो अर्शदीप सिंह उन्हें आउट कर देंगे।

पिछले महीने एशिया कप में दो मुकाबलों में एक-दूसरे का सामना करने के बाद इस साल यह तीसरी बार होगा जब दोनों टीमें टी20 मैच में आमने-सामने हैं। बाबर ने अर्शदीप के खिलाफ तीन पारियों में छह रन बनाए हैं, जिसमें एक चौका और चार डॉट बॉल शामिल हैं। वह एक बार अर्शदीप का शिकार बन चुके हैं। हालांकि, बाबर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ कुछ कमजोरियां दिखाई हैं। वह पिछले दो वर्षों में टी20 क्रिकेट में 13 बार बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ आउट हुए हैं।

IND vs PAK: मेलबर्न में राष्ट्रगान के दौरान भावुक हुए रोहित शर्मा, आंखों से छलके आंसू, देखें वीडियो

इस मैच में भारत ने शानदार शुरुआत की है और खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पावरप्ले के अंदर पवेलियन भेज दिया है। अब पाकिस्तान के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करना मुश्किल होगा, क्योंकि टी20 में पाकिस्तानी टीम बड़े स्कोर के लिए अपने सलामी बल्लेबाजों पर बहुत ज्यादा निर्भर रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें