फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान सुरेश रैना हुए फ्लॉप, खाता भी नहीं खोल सके

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी ग्रुप-बी मुकाबले में मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम पंजाब की पहली पारी में बनाए 272 रनों के जवाब में संघर्ष कर रही है। मेजबान टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 205 रन बना लिए थे और पहली पारी अभी भी 67 रन से पीछे है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की शुरुआत खराब रही लेकिन एक बार संभलने के बाद टीम फिर लड़खड़ा गई और 129 तक उसने अपने 5 विकेट गंवा दिए। टीम को बड़ा झटका उस समय लगा जब कप्तान सुरेश रैना खाता भी नहीं खोल सके और सिद्धार्थ कौल की गेंद पर बोल्ड हो गए। पंजाब की ओर से कप्तान हरभजन सिंह ने 3 विकेट झटके।

इससे पहले पंजाब ने दूसरे दिन अपने कल के स्कोर 8 विकेट पर 248 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 24 रन और जोड़कर आउट हो गई। कल के नाबाद बल्लेबाज गितांश खेरा दूसरे दिन अपने स्कोर में सिर्फ 3 रन और जोड़कर आउट हो गए। वह 74 रन बनाकर आउट हुए। खेरा के अलावा मयंक सिधाना ने 85 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


मैच के पहले दिन पंजाब के स्टार बल्लेबाज और राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे युवराज सिंह (16) सस्ते में पवेलियन लौट गए। उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने 4 विकेट लिए।
विज्ञापन

शतक से चूक गए मनीष पांडे, संकट में दिल्ली की टीम

दो शानदार शतकों के दम पर गत चैंपियन कर्नाटक ने हुबली में खेले जा रहे ग्रुप-ए के एक मुकाबले में दिल्ली पर दबाव बना दिया है। कर्नाटक ने पहली पारी में 542 रन बनाए जिसके जवाब में दिल्ली ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान गौतम गंभीर (33) और ध्रूव शौरी (4) खेल रहे थे। उन्मुक्त चंद 22 रन बनाकर आउट हो गए। दिल्ली पहली पारी के आधार पर अभी भी 482 रन पीछे है।
 
कर्नाटक ने अपने कल के स्कोर 3 विकेट पर 358 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपने स्कोर में 184 रन जोड़कर टीम आउट हो गई। 31 रन से आगे खेलते हुए मनीष पांडे ने 81 रनों की पारी खेली। मनीष शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन प्रदीप सांगवान ने उन्हें 81 रन पर बोल्ड कर दिया। कप्तान विनय कुमार 50 रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले रॉबिन उथप्पा (148) और ओपनर मयंक अग्रवाल (118) की शतकीय पारी और उनके बीच दूसरे विकेट के लिए 236 रनों की बेहतरीन साझेदारी की बदौलत गत चैंपियन कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप-ए मुकाबले के पहले दिन सोमवार को 3 विकेट पर 358 रन बना लिए थे। उथप्पा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 141 गेंदों पर 16 चौके और 6 छक्के लगाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें