फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैना ने रचा ऐसा रिकॉर्ड जो गेल व वीरू भी न कर पाए

Thu, 09 May 2013 07:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शुरू में आईपीएल 6 में आउट ऑफ फार्म रहे सुरेश रैना ने अब न सिर्फ अपनी लय पा ली है बल्कि 8 मई के खेले एक मुकाबले में ऐसा अनोखा रिकॉर्ड भी बना डाला जिसे रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल भी नहीं कर सके।
विज्ञापन


पिछले 5 सत्रों से आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज बन चुके रैना के बल्ले से जब रन नहीं निकल रहे थे तो लगा कि उनका जादू खत्म होने की राह पर है। लेकिन 22 अप्रैल 2013 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में 51 रनों की पारी खेलते ही लय में लौट आए।

रैना तब से लेकर अब तक खेली अपनी 7 पारियों में 3 अर्धशतक के अलावा 1 नाबाद शतक भी ठोक चुके हैं। रैना इस सत्र में शतक ठोकने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज भी हैं।
विज्ञापन


हम यहां उनके जिस अनोखे रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं उसे क्रिस गेल, वीरेंद्र सहवाग व महेंद्र सिंह धोनी जैसे धुरंधर बल्लेबाज भी नहीं छू सके हैं और वह है आईपीएल में 98, 99 और 100 की तीन बेहतरीन पारियां खेलने का रिकॉर्ड।

रैना इन तीन पारियों में तो 100 और 99 रनों की पारियों में अविजित भी रहे।

2 मई को पंजाब किंग्स इलेवन के खिलाफ नाबाद शतक लगाने के बाद उन्होंने 8 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 99 रनों की एक और शानदार पारी खेली। हालांकि वह महज 1 रन से शतक से चूक गए।

आईपीएल में वह ऐसे विरले बल्लेबाज हैं जिन्होंने लीग के सभी 6 सत्रों में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। 2010 में तो उन्होंने 500 से भी ज्यादा रन बनाए थे। 2008, 2009, 2011 और 2012 के अलावा वर्तमान 2013 में भी 400 से ज्यादा का स्कोर कर चुके हैं।
विज्ञापन


साथ ही आईपीएल ओवरआल रिकॉर्ड की सूची में सर्वाधिक 2712 रन (94 मैच) बनाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम पर दर्ज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें