फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ यूं रहा आईपीएल-6 का पहला हॉर्ट बीटिंग मैच

Mon, 08 Apr 2013 03:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रोमांच की चरम तक पहुंचे आईपीएल-6 के पहले टाई मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को सुपर ओवर में पछाड़कर आईपीएल में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
विज्ञापन


रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के आठ विकेट पर 130 रन के जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में सात विकेट पर 130 रन बना लिए थे जिसकी वजह से मैच का फैसला सुपर ओवर में किया गया। आइए जानते हैं कैसा रहा सुपर ओवर का हाल।
विज्ञापन


सुपर ओवर में सनराइजर्स को पहले बैटिंग करने को कहा गया। कैमरुन व्हाइट और तिसारा परेरा मोर्चे पर उतरे। विनय कुमार के हाथों में बॉल थी।

-विनय कुमार की पहली गेंद तिसारा परेरा को, परेरा ने सिंगल लिया। साथ ही गेंद नो बॉल हो गई। बदले में एक अतिरिक्त रन मिले।
-विनय कुमार की पहली (नो बॉल के बदले) गेंद कैमरुन व्हाइट को, एक रन बना।
-विनय कुमार की दूसरी गेंद तिसारा परेरा को, परेरा ने सिंगल लिया।
-विनय कुमार की तीसरी गेंद कैमरुन व्हाइट को, व्हाइट ने छक्का जड़ दिया।
-विनय कुमार की चौथी गेंद कैमरुन व्हाइट को, 2 रन बने।
-
विनय कुमार की पांचवी गेंद कैमरुन व्हाइट को, व्हाइट ने छक्का जड़ दिया
-विनय कुमार की छठी गेंद कैमरुन व्हाइट को, 2 रन बने।
इस तरह हैदराबाद का कुल स्कोर 20 रन रहा।

आरसीबी का जवाब
क्रिस गेल और विराट कोहली बैटिंग के लिए आए, जबकि डेल स्टेन के हाथ में बॉल थी।

-डेल स्टेन की की पहली गेंद क्रिस गेल ने 2 रन बनाए।
-डेल स्टेन की दूसरी गेंद क्रिस गेल ने सिंगल लिया।
-डेल स्टेन की तीसरी गेंद विराट कोहली ने चौका जड़ दिया।
-डेल स्टेन की चौथी गेंद विराट कोहली ने सिंगल लिया।
-डेल स्टेन की पांचवी गेंद क्रिस गेल ने छक्का जमा दिया।
-डेल स्टेन की छठी गेंद गेल ने सिंगल लिया
इस तरह आरसीबी सुपर ओवर में 20 रन के जवाब में 15 रन बना सकी और हैदराबाद सनराइजर्स मैच जीत गई।

मैच का फुलस्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें