आईपीएल 2024 का 18वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में सीएसके अपनी तीसरी जीत और हैदराबाद दूसरी जीत दर्ज करने के लिए उतरेगी। हैदराबाद के इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक ही मैच खेला गया है। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में पैट कमिंस की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर तैयार किया था। हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ 277 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने 246 रन बनाए। माना जा रहा है कि आगामी मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के नौवें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 18वां मुकाबला?
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 18वां मुकाबला पांच अप्रैल यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 18वां मैच?
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लीग का 18वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच?
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 07:00 बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, डेरिल मिचेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना/शार्दुल ठाकुर।
इम्पैक्ट प्लेयर- महीश थीक्षाना/मथीशा पथिराना।
सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट।
इम्पैक्ट प्लेयर- वाशिंगटन सुंदर/उमरान मलिक।