फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनराइजर्स के फैंस को बड़ा झटका, घर में एक भी मैच नहीं खेल पाएगी

Wed, 22 Mar 2017 11:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
आईपीएल - फोटो : ESPN
विज्ञापन
पिछले वर्ष की आईपीएल चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। खबर है कि डिफेंडिंग चैंपियंस को अपने सभी मैच घरेलू मैदान से बाहर खेलने पड़ें। हैदराबाद क्रिकेट संघ (HCA) के सभी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते ऐसा संभव हो सकता है। इस फ्रेंचाईजी के सभी मैच रायपुर में आयोजित करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


तेलुगू अखबार 'तेलंगाना टुडे' की रिपोर्ट के अनुसार ग्राउंड्समैन सहित 120 कर्मचारी मार्च के पहले सप्ताह से हड़ताल पर हैं। यह कदम तनख्वाह बढ़ाने के लिए की जा रही है। वित्तीय परेशानी से जूझ रहे हैदराबाद क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई से फंड जारी करने की गुहार लगाई है लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो पाया है। HCA के मुख्य सचिव जॉन मनोज ने कहा कि वे बीसीसीआई को पत्र लिख रहे हैं मगर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन

इस साल पहले भी बदले जा चुके हैं मैच

दिल्ली डेयरडेविल्स - फोटो : IBTimes
राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में 5 अप्रैल को आईपीएल 2017 के उद्घाटन समारोह के अलावा 21 मई को होने वाले फाइनल मैच सहित 8 मैच होने प्रस्तावित है। यह पहला मौका नहीं है जब इस शहर से आईपीएल के मैच दूसरी जगह स्थानांतरित किये जा सकते हैं। सात वर्ष पहले 2010 में भी तेलंगाना आन्दोलन के चलते इस फ्रेंचाईजी के मैच मुंबई और नागपुर में आयोजित किये गए थे।

बीसीसीआई ऑब्जर्वर रत्नाकर शेट्टी की एक रिपोर्ट कहती है कि जब से हैदराबाद क्रिकेट संघ में वित्तीय संकट गहराया है, उसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच हुए एकमात्र टेस्ट में भी उन्हें 44 लाख रूपये का नुकसान हुआ है।

इसके आलवा दिल्ली में नगरपालिका चुनावों के चलते भी दिल्ली डेयरडेविल्स के मैचों का कार्यक्रम बदला जा चुका है। अब इस मामले में गेंद बीसीसीआई के पाले में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें