कुछ दिनों पहले कैरेबियाई क्रिकेट स्टार क्रिस गेल ने सोशल मीडिया पर फिल्म रईस के लैला मैं लैला गाने पर थिरकते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। प्रशंसकों का मनोरंजन करते हुए गेल ने उन्हें एक डांसिंग चैलेंज भी दिया था।
गेल ने लिखा, #ChrisGayleDanceChallenge में जीत दर्ज करने वाले को मैं 5 हजार अमेरिकी डॉलर ईनाम में दूंगा। जो लैला ओ लैला गाने पर डांस करेगा। पांच सर्वश्रेष्ठ एंड्री को मैं अपने पेज पर शेयर करूंगा। विजेती के नाम की घोषणा 24जुलाई को की जाएगी।
(#CEO Chris Ever Okay) I'll give the winner USD 5000 who do the #ChrisGayleDanceChallenge 🕺🏾 the best 😊. Ladies, the challenge goes for you too...There's the video so make sure you're spot on as I am lol. #HaveFun I'll post the top 5 on my page and the viewers choose the winner. Remember to use the HASHTAG! Will announce the winner on the 24th 🕺🏾 A post shared by KingGayle 👑 (@chrisgayle333) on Jul 15, 2017 at 4:03am PDT
बड़े ईनाम के कारण दुनियाभर से लोगों ने गेल को इस गाने पर अपने-अपने डांस की क्लिप भेजनी शुरू कर दी। ऐसे में सनी लियोनी भी कहां पीछे रहतीं। सनी ने फिल्म रईस के गाने की क्लिप गेल को भेज दी और लिखा। गेल मुझे आपका चैलेंज स्वीकार है, इस गीत पर डांस की ये है मेरी एंट्री।
Hey @henrygayle , Here is my entry for #ChrisGayleDanceChallenge 😅😛 LOL#SunnyLeone #ChrisGayleDanceChallengeAccepted pic.twitter.com/6HCJNsKU44— Sunny Leone (@SunnyLeone) July 18, 2017
इसके जवाब में गेल ने लिखा, मैं आपकी क्लिप को देख रहा हूं। आपके डांस मूव्स अच्छे हैं...
I'm just seeing this...you got the moves. 😄👍🏿 https://t.co/7LlkR72Zdx— Chris Gayle (@henrygayle) July 19, 2017
इसके जवाब में सनी ने फिर लिखा, मेरी गुड़िया आपने भी कुछ बुरा डांस नहीं किया है।
Thanks doll!! You are not so bad yourself ;) https://t.co/dKjiVUFtDH— Sunny Leone (@SunnyLeone) July 19, 2017