रामनाथ कोविंद का प्रोफाइल ----
- उत्तर प्रदेश से बीजेपी के दलित नेता
- दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे
- कोविंद की शादी 30 मई 1974 को सविता कोविंद से हुई थी।
- इनके एक बेटे प्रशांत हैं और बेटी का नाम स्वाति है
- सरकारी वकील रहे, 1971 में बार काउंसिल के लिए नामांकित
- दिल्ली हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट में 16 साल तक प्रैक्टिस
- राष्ट्रपति चुने गए तो उत्तर प्रदेश से दूसरे राष्ट्रपति
- रामनाथ कोविंद का जन्म एक अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में हुआ था।
- कोविंद ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम और एलएलबी की पढ़ाई की है।
- गवर्नर ऑफ बिहार की वेबसाइट के मुताबिक कोविंद दिल्ली हाई कोर्ट में 1977 से 1979 तक केंद्र सरकार के वकील रहे थे।
- 1980 से 1993 तक केंद्र सरकार के स्टैंडिग काउंसिल में थे।
- 1971 में दिल्ली बार काउंसिल के लिए नामांकित हुए
- 1994 में कोविंद उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए सांसद चुने गए।
- वह 12 साल तक राज्यसभा सांसद रहे।
- वे कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे हैं।
- आदिवासी, होम अफेयर, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, सामाजिक न्याय, क़ानून न्याय व्यवस्था और राज्यसभा हाउस कमेटी के भी चेयरमैन रहे।
- कोविंद गवर्नर्स ऑफ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के भी सदस्य रहे हैं।
- 2002 में कोविंद ने संयुक्त राष्ट्र के महासभा को संबोधित किया।
- 12 साल की सांसदी में कोविंद ने शिक्षा से जुड़े कई मुद्दों को उठाया।
- ऐसा कहा जाता है कि वकील रहने के दौरान कोविंद ने गरीब दलितों के लिए मुफ्त में कानूनी लड़ाई लड़ी।