फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR के पूर्व कप्तान गंभीर के खिलाफ खेलकर खुश नहीं थे नरेन, दिया बेहद इमोशनल मैसेज

Tue, 17 Apr 2018 06:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुनील नरेन्
विज्ञापन

कोलकाता नाइटराइडर्स ने सोमवार को आईपीएल 2018 के 13वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 71 रन के बड़े अंतर से मात दी। शहर के चहेते बेटे गौतम गंभीर ईडन गार्डन्स लौटे, लेकिन KKR के खिलाफ ही खेले। रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन और सुनील नरेन को अपने पूर्व कप्तान के खिलाफ खेलना भी बड़ा अजीब लगा।

विज्ञापन


हालांकि, नरेन ने बताया कि KKR की तरफ से खेलते हुए पूर्व कप्तान गौतम गंभीर के खिलाफ खेलना कैसा लगा, जिन्होंने दो बार टीम को आईपीएल चैंपियन बनाया। बता दें कि गंभीर सोमवार को अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और केवल 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मैच में केकेआर ने दिल्ली को एकतरफा मैच में 71 रन से मात दी। इस मैच में नरेन ने अपने आईपीएल करियर के 100 विकेट पूरे किए। वह ऐसा कमाल करने वाले पहले विदेशी स्पिनर भी बने।

सुनील नरेन और गौतम गंभीर को मैच शुरू होने से पहले मैदान पर लंबे समय तक बातचीत करते हुए देखा गया। एक दिन पहले केकेआर के सीईओ ने अपने सबसे सफल कप्तान का स्वागत भी किया। नरेन ने कहा कि जिस क्रिकेटर की कप्तानी में उन्होंने लंबे समय तक आईपीएल खेला, उसी के खिलाफ मैच खेलना बेहद अजीब लग रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर को विरोधी टीम में खेलता देख ऐसा महसूस कर रहे थे नरेन

gautam gambhir
नरेन ने मैच के बाद पर्पल कैप हासिल करते समय कहा, 'गंभीर को विरोधी टीम में खेलते देखने पर अच्छा महसूस नहीं हो रहा था। उनके खिलाफ खेलना अजीब लग रहा था। बहरहाल, यह खेल का हिस्सा है। हम खेल में अपना दिल और जान लगाते हैं और अब वह दूसरी टीम का हिस्सा हैं।'

नरेन ने गेंद से अपना शानदार फॉर्म जारी रखा और दिल्ली डेयरडेविल्स के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने दिल्ली को मैच में वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। वैसे, अपने पूर्व कप्तान गौतम गंभीर के खिलाफ मैच खेलने से नरेन, उथप्पा और लिन खुश नहीं थे। इस बात का जिक्र नरेन ने सांकेतिक अंदाज में दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें