फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट छोड़ेंगे टी-20 की कप्तानी: गावस्कर ने इस खिलाड़ी को बताया भविष्य का कप्तान, तारीफ में पढ़े कसीदे

Thu, 16 Sep 2021 10:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुनील गावस्कर ने कहा है कि अगर भारत एक नए कप्तान को तैयार करना चाहता है, तो इस खिलाड़ी को देखा जा सकता है।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान विराट कोहली के टी-20 में कप्तानी छोड़ने की घोषणा के बाद महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि बीसीसीआई आगे देख रहा है। आगे सोचना जरूरी है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में कौन हो सकता है टीम इंडिया का अगला कप्तान? दरअसल, गावस्कर का मानना है कि केएल राहुल को भविष्य में भारतीय टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। गावस्कर ने 'स्पोर्ट्स तक' के साथ बातचीत में केएल राहुल की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन


केएल राहुल को कप्तान के रूप में देखा जा सकता
उन्होंने कहा, 'अगर भारत एक नए कप्तान को तैयार करना चाहता है, तो केएल राहुल को देखा जा सकता है। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड में अब भी उनकी बल्लेबाजी काफी अच्छी थी। वह आईपीएल और 50 ओवरों के क्रिकेट के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें उपकप्तान बनाया जा सकता है।' वहीं, उन्होंने आईपीएल में उनकी कप्तानी की तारीफ में कसीदे पढ़े। गावस्कर ने कहा, 'उन्होंने आईपीएल में भी अच्छी कप्तानी की है। उनमें टीम नेतृत्व करने की क्षमता है। उन्होंने कप्तानी के बोझ को अपनी बल्लेबाजी पर असर नहीं पड़ने दिया। उनके नाम पर विचार किया जा सकता है?

कोहली टी-20 विश्व कप के बाद कप्तानी से हट जाएंगे 
विराट कोहली ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक लंबा सा पोस्ट लिखकर टी-20 में कप्तानी छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह यूएई में होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद भारतीय टी-20 टीम के कप्तान के पद से हट जाएंगे लेकिन वह वन-डे और टेस्ट क्रिकेट में टीम की अगुआई करना जारी रखेंगे। कोहली के इस 'विराट' फैसले के बाद से रोहित शर्मा टी-20 प्रारूप में टीम इंडिया के अगले कप्तान हो सकते हैं, ऐसा कहा जा रहा है और कहीं न कहीं यह हकीकत भी है। यह इसलिए क्योंकि विराट ने अपने पोस्ट में खुद रोहित की तरफ इशारा किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें