फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल की ड्रीम टीम से रोहित शर्मा आउट, धोनी इन

Tue, 31 May 2016 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में खराब प्रदर्शन के बावजूद राइजिंग पुणे के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए अच्छी खबर हैं, वहीं आईपीएल 2015 की विनर टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के लिए बुरी खबर। रोहित इस साल आईपीएल की ड्रीम से बाहर हैं।
विज्ञापन


टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने आईपीएल 2016 की अपनी एक ड्रीम टीम तैयार की है। इसमें धोनी को तो गावस्कर ने हरी झंडी दी लेकिन रोहित को नहीं।

वहीं, पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा की आईपीएल ड्रीम टीम में महेंद्र सिंह धोनी आउट हैं जबकि रोहित शर्मा टीम में हैं।

इसके अलावा मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कृणाल पांड्या और दिल्ली डेयरडेविल्स के क्रिकेटर रिषभ पंत भी आकाश चोपड़ा की ड्रीम टीम में शामिल किए गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

ये रही दोनों की आईपीएल ड्रीम टीमें

- फोटो : PTI
सुनील गावस्कर की ड्रीम आईपीएल टीम: डेविड वॉर्नर, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, महेंद्र सिंह धोनी, आंद्रे रसैल, भुवनेश्वर कुमार, यजुवेंद्र चहल, मुस्ताफिजुर रहमान और आशीष नेहरा।

आकाश चोपड़ा की ड्रीम आईपीएल टीम: डेविड वॉर्नर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, एबी डीविलियर्स, लोकेश राहुल, युसूफ पठान, कृणाल पांड्या, क्रिस मौरेस, मुस्ताफिजुर रहमान, अमित मिश्रा और भुवनेश्वर कुमार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें