फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील गावस्कर बोले- इस खिलाड़ी को करो बाहर, अक्षर पटेल को दो मौका

Sat, 24 Feb 2018 12:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुनील गावस्कर
विज्ञापन

टीम इंडिया को शनिवार को न्यूलैंड्स में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आखिरी मुकाबला खेलना है। प्रोटियाज टीम ने सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इस जीत में प्रोटियाज टीम की सबसे ज्यादा मदद टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने की। अब मेजबान टीम तीसरे व अंतिम टी20 मैच में इसी विश्वास के साथ मैदान संभालेगी।

विज्ञापन


टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम इंडिया को न्यूलैंड्स में युजवेंद्र चहल को बाहर करके अक्षर पटेल को आजमाना चाहिए। गावस्कर ने कहा कि यह दूसरा मौका है जब चहल की जमकर पिटाई हुई, ऐसे में पटेल को मौका मिलना हैरानीभरा फैसला नहीं होगा। गावस्कर ने कहा कि अगर न्यूलैंड्स की पिच सपाट हुई तो एक बार फिर बड़े स्कोर वाला मैच देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

इनकी तारीफ करते थके नहीं लिटिल मास्टर

टीम इंडिया
गावस्कर ने अंपायर्स की तारीफ की, जिन्होंने बारिश के बावजूद मैच को जारी रखा। उन्होंने कहा, 'अंपायर्स की तारीफ करनी होगी, जिन्होंने प्रोटियाज पारी के दौरान बारिश होने के बावजूद मैच जारी रखा। मैदान दर्शकों से खचाखच भरा था और वह सभी संतुष्ट होकर घर गए। कोहली ने गेंदबाजी में परिवर्तन जरूर किए, लेकिन खेल जारी रखने के लिए उन्हें भी श्रेय देना चाहिए।'

गावस्कर ने साथ ही कहा, 'टी20 पूरी तरह एंटरटेनमेंट हैं, इसलिए धीमी बारिश से मैच नहीं रोका जा सकता। मैच के मुताबिक इसका फैसला लिया जाता। अगर टेस्ट होता और बारिश होती तो मैच रोकना पड़ता क्योंकि बारिश के बाद पिच का बर्ताव बदल जाता।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें