फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी, इन दो टीमों को फाइनल में पहुंचने का बताया दावेदार, जानें

Tue, 18 Oct 2022 05:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन

सार

भारतीय टीम ने हाल ही में डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को प्रैक्टिस मैच में हराकर टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत की है। अब 19 अक्तूबर को टीम इंडिया एक और प्रैक्टिस मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 विश्व कप में इस साल कुछ बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। पहले दिन नामीबिया ने एशियन चैंपियन श्रीलंका को और दूसरे दिन स्कॉटलैंड ने पूर्व विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को हरा दिया। सुपर-12 राउंड की शुरुआत शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के साथ होगी। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में मैच से करेगी। 
विज्ञापन

भारतीय टीम ने हाल ही में डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को प्रैक्टिस मैच में हराकर टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत की है। अब 19 अक्तूबर को टीम इंडिया एक और प्रैक्टिस मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। सुपर-12 राउंड में भारत के मैच से पहले पूर्व कप्तान और दिग्गज सुनील गावस्कर ने भारत और ऑस्ट्रेलिया को अपने दो फाइनलिस्ट के रूप में नामित किया है। 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी ने भी इन दोनों टीमों को अपने फाइनलिस्ट के रूप में चुना है। गावस्कर ने सोमवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभ्यास मैच से पहले एक चैनल पर कहा- भारत, निश्चित रूप से पहली पसंद है और क्योंकि मैं ऑस्ट्रेलिया में हूं इसलिए मैं ऑस्ट्रेलिया कहने जा रहा हूं।

वहीं, मूडी ने कहा- मैं आपको शीर्ष चार का नाम बताने जा रहा हूं। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड अपने ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। मुझे लगता है कि पाकिस्तान और भारत दूसरे ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। मेरा मानना है कि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और भारत पहुंचेंगे।
विज्ञापन

भारत ने मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को पहले अभ्यास मैच में छह रन से हराया था। शमी को आखिरी ओवर में 11 रन बचाने थे और उन्होंने सिर्फ चार रन दिए। शमी की आखिरी चार गेंदों पर चार विकेट गिरे थे। इसमें से शमी ने तीन विकेट लिए। साथ ही विराट कोहली ने भी अपनी फील्डिंग से काफी प्रभावित किया था। उन्होंने एक रन आउट और बाउंड्री पर एक शानदार कैच पकड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें