फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs UAE T20: पहला मैच हारने के बाद श्रीलंका की दमदार वापसी, दूसरे मैच में यूएई को 79 रन से हराया

Tue, 18 Oct 2022 05:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गीलॉन्ग

सार

टी20 विश्व कप के क्वालिफायर राउंड में श्रीलंका का दूसरा मैच यूएई के साथ था। पहले मैच में हार के बाद श्रीलंकाई टीम ने दूसरा मैच बड़े अंतर से जीता है। पहले बल्लेबाजी करते श्रीलंका ने यूएई के सामने 153 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में यूएई की टीम 73 रन पर सिमट गई और श्रीलंका ने यह मैच 79 रन से जीता।
 
विज्ञापन
यूएई बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप के क्वालिफायर राउंड में एशिया कप की चैंपियन श्रीलंका ने दूसरा मुकाबला 79 रन से जीत लिया है। पहले मैच में चौकाने वाली हार से उबरते हुए श्रीलंका ने दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया। यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और श्रीलंकाई टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 152 रन ही बना पाई थी। हालांकि, गेंदबाजी में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन किया और यूई को 73 रन पर समेटकर मुकाबला अपने नाम किया। 
विज्ञापन


Asia Cup 2023: पाकिस्तान से छिनी एशिया कप की मेजबानी, जय शाह बोले- न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

दूसरी पारी की बड़ी बातें
  • मुहम्मद वसीम दो रन बनाकर आउट, चमीरा ने क्लीन बोल्ड किया
  • आर्यन तीसरी गेंद पर पवेलियन लौटे, एक रन के स्कोर पर चमीरा ने बोल्ड किया
  • कप्तान रिजवान भी तीन गेंद में एक रन बनाकर आउट, चमीरा ने राजपक्षे के हाथों कैच कराया
  • चिराग सूरी 19 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट, मदुशन ने क्लीन बोल्ड किया 
  • शनाका ने बेसिल को धनंजय के हाथों कैच कराया, उन्होंने दो रन बनाए, 30 रन के स्कोर पर यूएई की आधी टीम पवेलियन लौटी
  • वृत्य अरविंद नौ रन बनाकर आउट, हसरंगा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया
  • काशिफ दाउद खाता खोले बिना पवेलियन लौटे, हरसंगा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया
  • कार्तिक मेईयप्पन चार रन बनाकर आउट, तीक्ष्णा की गेंद पर मेंडिस ने स्टंप आउट किया
  • अयन अफजल खान 19 रन बनाकर आउट, हसरंगा ने क्लीन बोल्ड किया
  • जुनैद सिद्दिकी 18 रन बनाकर आउट, तीक्ष्णा की गेंद पर निशांका ने कैच पकड़ा
इस मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन बाद में कार्तिक मेईयप्पन ने हैट्रिक लेकर श्रीलंकाई टीम को परेशानी में डाल दिया। श्रीलंका के लिए पथुन निसांका ने सबसे ज्यादा 74 रन की पारी खेली। यूएई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुरुआत में श्रीलंकाई टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन मेईयप्पन ने हैट्रिक लेकर मैच में यूएई की वापसी कराई और अंत में श्रीलंकाई टीम आठ विकेट खोकर 152 रन ही बना पाई। यूएई के लिए कार्तिक ने तीन विकेट झटके झटके। जहूर खान को दो विकेट मिले। 
विज्ञापन


BCCI AGM 2022: बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष बने रोजर बिन्नी, जानें अन्य पदों के लिए किन नामों पर लगी मुहर

पहली पारी की बड़ी बातें
  • 42 रन पर श्रीलंका का पहला विकेट गिरा, आर्यन लाखरा ने कुसल मेंडिस को 18 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया
  • 92 रन के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका, धनंजय डी सिल्वा 33 रन बनाकर रन आउट हुए
  • भानुका राजपक्षे पांच रन बनाकर आउट, मेईयप्पन ने बेसिल हमीद के हाथों कैच कराया
  • चरिथ असालंका पहली गेंद पर पवेलियन लौटे, मेईयप्पन की  गेंद पर अरविंद ने कैच पकड़ा
  • कप्तान शनाका भी पहली ही गेंद पर आउट, मेईयप्पन ने क्लीन बोल्ड कर अपनी हैट्रिक पूरी की
  • वनिंदु हसरंगा दो रन बनाकर अफजल खान का शिकार बने, बेलिस हमीद ने कैच पकड़ा
  • चमिका करुणारत्ने आठ रन बनाकर आउट, जहूर खान ने काशिफ दाउद के हाथों कैच कराया

कार्तिक मेईयप्पन का कमाल
कार्तिक मेईयप्पन ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए। शुरुआत में उन्होंने कुछ खास नहीं किया था, लेकिन श्रीलंकाई पारी के 15वें ओवर में हैट्रिक लेकर उन्होंने श्रीलंकाई टीम को बैकफुट में ढकेल दिया। मईयप्पन ने ओवर की चौथी गेंद में भानुका राजपक्षे को आउट किया। उन्होंने आठ गेंदों में पांच रन बनाए। बेसिल हमीद ने उनका कैच पकड़ा। अगली गेंद पर उन्होंने चरिथ असालंका को अरविंद के हाथों कैच कराया और ओवर की आखिरी गेंद में श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका को क्लीन बोल्ड कर अपनी हैट्रिक पूरी की। 

Women's IPL: एजीएम मीटिंग में महिला आईपीएल पर लगी मुहर, मार्च 2023 में होगा पहला सीजन

चेन्नई के रहने वाले हैं कार्तिक
यूएई के लिए हैट्रिक लेने वाले कार्तिक मेईयप्पन मूल रूप से चेन्नई के रहने वाले हैं। उनका जन्म साल 2000 में चेन्नई में ही हुआ था। इसके बाद वह यूएई में जाकर रहने वाले। अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी से कमाल करने वाले मेईयप्पन कुल 13 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेल चुके हैं और 21 विकेट लिए हैं। वहीं, आठ वनडे मैचों में उनके नाम 10 विकेट हैं। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

श्रीलंकाः पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दसून शनाका (कप्तान), वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, महेश तीक्ष्णा।

यूएईः चिराग सूरी, मुहम्मद वसीम, काशिफ दाउद, वृत्य अरविंद (विकेटकीपर), आर्यन लाखरा, बेसिल हमीद, चुंदंगापॉयल रिजवान (कप्तान), अयान अफजल खान, कार्तिक मयप्पन, जुनैद सिद्दीकी, जहूर खान।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें