फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंसर से एक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चोटिल, आंख में लगी गहरी चोट

Sat, 18 Jun 2016 03:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुहरावर्दी शुवो - फोटो : BCB
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से मैदान पर खिलाड़ियों के चोटिल होने की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। क्रिकेट के मैदान पर एक और घटना घटी है जिसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चोटिल हो गया है। बल्लेबाजी के दौरान बल्लेबाज के गर्दन पर बॉल लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इस समय 50-50 ओवरों के टूर्नामेंट ढाका प्रीमियर लीग (डीपीएल) खेला ज रहा है। चोट लगने की यह घटना डीपीएल में विक्टोरिया स्पोर्टिंग क्लब और अभाहानी लिमिटेड के बीच के दौरान घटी।

विक्टोरिया स्पोर्टिंग क्लब के बल्लेबाज सुहरावर्दी शुवो के गर्दन में उस समय चोट लगी जब अभाहानी लिमिटेड के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद की गेंद ने अचानक बाउंस लिया और शुवो ने इस बाउंसर से बचने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके गर्दन के दाएं हिस्से में जाकर लग गई। 
विज्ञापन


चोट लगने के बाद आनन-फानन में बल्लेबाज को हॉस्पिटल भेज दिया गया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य फीजिशियन डॉक्टर देबाशीष चौधरी ने क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो को बताया कि शुवो को पास ही के अपोलो हॉस्पिटल में भेजा गया है जहां उनका एमआरआई स्कैन कराया जाएगा, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है।
Trending Videos
विज्ञापन

आंखों में दिक्कत दिख रही है चोटिल बल्लेबाज के

बांग्लादेशी खिलाड़ी तस्कीन अहमद - फोटो : फाइल फोटो
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य फीजिशियन डॉक्टर देबाशीष चौधरी ने बताया कि शुवो ने बल्लेबाजी के दौरान सुरक्षा के लिहाज से स्टैंडर्ड हेलमेट नहीं पहन रखा था। उन्होंने कहा, "उनकी स्थिति अभी बेहतर है, लेकिन उनके सिर पर चोटें लगी हैं। उन पर अगले 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। एक बार स्कैन होने के बाद पूरी स्थिति के बारे में पता चल सकेगा। उन्होंने नए सुरक्षा इंतजाम के साथ बनाए गए नए हेलमेट को नहीं पहन रखा था अगर वो ऐसा करते तो शायद उन्हें इतनी चोट नहीं आती।"

यह पूरा मामला हुआ विक्टोरिया स्पोर्टिंग क्लब की पारी के 25वें ओवर के दौरान। यह ओवर बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद डाल रहे थे और 21 रन पर खेल रहे शुवो उनका सामना कर रहे थे लेकिन अचानक उन्हें बाउंसर का सामना करना पड़ा। देखने से लग रहा था कि गेंद उछाल नहीं लेगी लेकिन उसने बाउंस ले लिया और उसे शुवो भांप नहीं सके।

उन्होंने कहा कि हमने उनकी स्थिति पर 4 टेस्ट तुरंत लिए जिसमें वह 3 में पास हो गए हैं, लेकिन जब उनकी आंखों पर लाइट डाली गई तो उन्होंने कोई रिस्पॉंस नहीं किया। शुवो को अपोलो के जिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है वह स्टेडियम से 12 किलोमीटर दूर है। उनके साथ टीम के फीजिशियन भी गए हैं।


क्रीज पर गिरने के बाद क्षेत्ररक्षण करने वाली अभाहानी टीम के खिलाड़ी तुरंत उनके पास पहुंच गए। उस समय उन्होंने अपनी आंखों को ढक रखा था। (फोटो- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड)

शुवो बांग्लादेश टीम के एक अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडर हैं और उन्होंने अब तक एक टेस्ट और एक टी-20 समेत 17 वनडे मैच खेल चुके हैं।

Published by SURENDRA KUMAR VERMA 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें