2007 में दक्षिण अफ्रीका में हुआ टी-20 विश्वकप भला कौन भूला सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह ने जहां 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़े थे तो फाइनल में पाकिस्तान पर रोमांचक जीत हासिल कर खिताब भी अपने नाम किया था। युवराज ने एंड्रयू फ्लिंटाफ का सारा गुस्सा तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की 'जोरदार धुलाई' कर निकाला था।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : ESPN
उस बुरे दौर को से उबरते हुए अब स्टुअर्ड ब्रॉड ऐसी वापसी कर चुके हैं कि उनका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो रहा है। दरअसल, रविवार को खत्म हुए पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड ने कमाल कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट झटके। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया। वह संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की सूची में हरभजन सिंह की बराबरी पर पहुंच गए हैं।
4 of 5
हरभजन सिंह के नाम टेस्ट में 417 टेस्ट विकेट दर्ज हैं। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में 3-3 विकेट हासिल कर ब्रॉड ने अपने टेस्ट विकेटों की संख्या 417 तक पहुंचा ली। ब्रॉड इसी साल मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ आकलैंड टेस्ट में 400 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले 15वें गेंदबाज बने थे।
उनके नाम अब 118 मैच की 215 पारियों में 417 विकेट हो गए हैं। जबकि हरभजन ने इतने ही विकेट हासिल करने के लिए महज 103 टेस्ट का वक्त लिया था। बता दें कि इंग्लैंड ने जोस बटलर (80*) की शानदार पारी की बदौलत रविवार को दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान को एक पारी और 55 रनों से करारी मात दी। इसके साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर पर खत्म हुई।