फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी फाइनलः बढ़त के लिए संघर्ष जारी

Wed, 24 Oct 2012 11:04 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में इस बार के चैंपियन का फैसला पहली पारी की बढ़त के आधार पर होगा। वर्षा से प्रभावित फाइनल में सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच पहली पारी की बढ़त के लिए संघर्ष जारी है। ईस्ट जोन के 232 रन के जवाब में सेंट्रल जोन ने बुधवार को स्टंप्स तक दो विकेट पर 74 रन बना लिए थे।
विज्ञापन


उसे अब भी पहली पारी में बढ़त के लिए 159 रन की दरकार है जबकि उसके आठ विकेट बाकी हैं। मैच में अब बृहस्पतिवार का खेल बाकी है। ओपनर तन्मय श्रीवास्तव 126 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 46 रन बनाकर और रोबिन बिष्ट बिना खाता खोले क्रीज पर डटे हुए हैं।

मैच में चौथे दिन भी वर्षा की मार पड़ी और पूरे दिनभर में सिर्फ 34 ओवर का खेल ही संभव हो पाया। ईस्ट जोन ने बुधवार को एक विकेट पर 12 रन से आगे खेलना शुरू किया। विनीत सक्सेना 75 गेंदों में चार चौकों की मदद से 22 रन बनाकर इरेश सक्सेना का शिकार बने। इरेश ने खेल समाप्ति से पहले कप्तान मोहम्मद कैफ (2) को आउट कर सेंट्रल जोन को दूसरा झटका दिया। इरेश ने आठ ओवर में 23 रन देकर दोनों विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें