फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेल स्टेन के तूफान में उड़ी विंडीज टीम

Mon, 22 Dec 2014 10:39 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज डेल स्टेन के आगे वेस्टइंडीज के सारे बल्लेबाज धराशायी हो गए।
विज्ञापन


सेंचुरियन में खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी के लिए दक्षिण अफ्रीका को बुलाया। द. अफ्रीका के शुरूआती झटकों से ऐसा लगा मानों द. अफ्रीका के लिए यह मैच जीतना आसान नहीं होगा, लेकिन हाशिम अमला के दोहरे शतक और डीविलियर वान जेल के शतकों की बदौलत द. अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के सामने 552 का पहाड़ जैसा स्कोर रखा।
विज्ञापन


लेकिन डेल स्टेन की घातक गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज के सूरमाओं की एक न चल सकी। उनकी पहली पारी 201 और दूसरी पारी 131 रनों पर ऑल आउट हो गई।

मैच के हीरो रहे डेल स्टेन ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट झटके। इस तरह वेस्टइंडीज पहले मैच में एक पारी और 220 रनों से हार गई। दोनों टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच आगामी 26 तारीख से पोर्ट इलिजाबेथ में खेला जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें